- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- अनंत चतुर्दशी को होगी नागपुर कॉलेज...
Nagpur News: अनंत चतुर्दशी को होगी नागपुर कॉलेज ऑफ फार्मेसी की परीक्षा

Nagpur News विद्यापीठ के निर्धारित समय-सारिणी के अनुसार 24 सितंबर को होने वाली परीक्षा नागपुर कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने अब 25 सितंबर को लेने का निर्णय लिया है। 25 सितंबर को अनंत चतुर्दशी होने के कारण छात्रों ने नाराजगी जताई है। छात्रों का आरोप है कि हर त्योहार के दिन परीक्षा लेने की स्थिति बनाई जा रही है। कॉलेज की ओर से जारी नोटिस के अनुसार 24 सितंबर की परीक्षा ‘गुरुकुल इवेंट’ के कारण 25 सितंबर को पुनर्निर्धारित की गई है। परीक्षा सुबह 10.30 से दोपहर 12 बजे तक होगी। इसमें सातवें सेमेस्टर का नॉवेल ड्रग डिलीवरी सिस्टम (BP704T) और पांचवें सेमेस्टर का फार्माकोग्नोसी और फायटोकेमेस्ट्री -II (BP504T) विषय शामिल है।
उत्तर पत्रिका में 24 सितंबर तारीख डालने के निर्देश : कॉलेज के नोटिस में दिए गए एक अन्य निर्देश से भी छात्रों में भ्रम की स्थिति है। परीक्षा 25 सितंबर को होने के बावजूद उत्तरपत्रिका पर परीक्षा की तारीख 24 सितंबर 2026 ही लिखने का निर्देश दिया गया है। नोटिस में स्पष्ट किया गया है कि उत्तरपत्रिका पर 25 सितंबर की तारीख नहीं लिखनी है। इससे परीक्षा की तारीख बदलने के निर्णय को लेकर छात्रों में सवाल उठ रहे हैं।
विद्यापीठ के टाइम टेबल में 24 तारीख, फिर बदलाव क्यों? : छात्रों के अनुसार विद्यापीठ की ओर से 24 सितंबर को परीक्षा निर्धारित की गई थी। इसके बावजूद कॉलेज ने परीक्षा को टालकर 25 सितंबर को कर दिया। ऐसे में अनंत चतुर्दशी के दिन छात्रों को परीक्षा देने के लिए कॉलेज आना होगा। कॉलेज के कार्यक्रम के लिए छात्रों की परीक्षा की तारीख बदलना उचित है या नहीं, इस पर छात्रों ने सवाल उठाए हैं।
Created On :   23 Sept 2026 1:26 PM IST















