- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- महापौर ने विसर्जन व्यवस्था का लिया...
व्यवस्थाएं: महापौर ने विसर्जन व्यवस्था का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश

डिजिटल डेस्क, नागपुर. शहर में विसर्जन व्यवस्था को लेकर की गई तैयारियों का बुधवार को महापौर नीता ठाकरे ने अधिकारियों के साथ जायजा लिया। इस दौरान महापौर ने प्राथमिकता से श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पेयजल आपूर्ति, शौचालयों की स्वच्छता तथा विसर्जन परिसर में सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता रखने के निर्देश दिए। विसर्जन के पश्चात मूर्तियों के अवशेष निकालकर जलकुंड के पानी को बदलने तथा निर्माल्य को पृथक रूप से संकलित करने के लिए ऐहतियात बरतने का भी निर्देश दिया गया।
महानगरपालिका की ओर से नागरिकों की सुविधा के लिए सक्करदरा तालाब, गांधीसागर तालाब, पुलिस लाइन टाकली, कोराडी तालाब, सरदार वल्लभभाई पटेल मैदान कच्छीविसा और नाईक तालाब परिसर में स्थापित कृत्रिम विसर्जन कुंडों की व्यवस्था का महापौर नीता ठाकरे ने निरीक्षण किया।
यह भी पढ़े -9वें दिन 2 जहार से ज्यादा मिट्टी और 162 पीओपी की मूर्तियों का विसर्जन, अंतिम दिन के लिए तैयारियां तेज
इस अवसर पर महापौर नीता ठाकरे ने विसर्जन के लिए आने वाले भक्तों को पर्याप्त सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसके साथ ही विसर्जन स्थल की बैरिकेडिंग, विभिन्न स्थानों पर सुरक्षा रक्षकों की नियुक्ति, विद्युत विभाग की ओर से पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था, परिसर के कुओं के पानी की व्यवस्था तथा आपातकालीन स्थिति के लिए तैराकों की नियुक्ति करने के निर्देश दिए। आयुक्त डॉ. विपीन ने विसर्जन स्थल पर उपद्रव शोध पथक तथा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों की नियुक्ति करने का निर्देश दिया।
यह भी पढ़े -नायलॉन मांजे का रूट ही नहीं पता, तो रोकेंगे कैसे? हाईकोर्ट ने अमरावती पुलिस की नीति पर उठाए सवाल
इस अवसर पर उपमहापौर लीला हाथीबेड, सत्तापक्ष नेता नरेंद्र (बाल्या) बोरकर, विरोधी पक्ष नेता संजय महाकालकर, मनपा आयुक्त डॉ. विपीन, अतिरिक्त आयुक्त अंकित, स्वास्थ्य समिति सभापति मनीषा अतकरे, नेहरूनगर जोन सभापति सीमा ढोमणे, धंतोली जोन सभापति भारती बुंदे, एआईएमआईएम के गुट नेता शकील पटेल, नगरसेवक शैलेश पांडे, प्रमोदसिंह ठाकुर, वर्षा डोंगरे, रेखा निमजे, शेषराव गोतमारे, मनपा उपायुक्त राजेश भगत, मुख्य अभियंता लीना उपाध्ये, मुख्य स्वच्छता अधिकारी गजेंद्र महल्ले, मुख्य अग्निशमन अधिकारी राजेंद्र उचके, अधीक्षक अभियंता विजय गुरुबक्षाणी समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे
Created On :   23 Sept 2026 6:24 PM IST
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ











