- Home
- /
- राज्य
- /
- महाराष्ट्र
- /
- नागपुर
- /
- डिजिटल सेवा के इस्तेमाल में 40...
आपली बस सेवा: डिजिटल सेवा के इस्तेमाल में 40 फीसदी की बढ़ोतरी, दो दिनों से प्रतिदिन 2 लाख 37 हजार से अधिक यात्रियों ने की यात्रा

डिजिटल डेस्क, नागपुर। महानगरपालिका के परिवहन विभाग द्वारा संचालित आपली बस सेवा में लगातार सुधार करने का प्रयास किया जा रहा है। करीब 6 माह पहले डिजिटल सेवा को यात्री टिकट सेवा से जोड़ा गया है। ऐसे में शहर में आपली बस की यात्री संख्या में भी खासा इजाफा हुआ है। पिछले दो दिनों से यात्री संख्या प्रतिदिन 2 लाख 37 हजार के आंकड़े को पार कर गई है। इनमें से 40 फीसदी यानी 93 हजार 698 यात्रियों ने डिजिटल स्वरूप में टिकट खरीदा है। महापौर नीता ठाकरे, परिवहन सभापति मंगला खेकड़े, आयुक्त, अतिरिक्त आयुक्त मिलिंद मेश्राम और व्यवस्थापक योगेश लुंगे ने यात्री संख्या बढ़ाने के लिए प्रयास तेज करने की प्रतिबद्धता दोहराई है।
यह भी पढ़े -महापौर ने विसर्जन व्यवस्था का लिया जायजा, श्रद्धालुओं की सुविधा को लेकर अधिकारियों को दिए निर्देश
महानगरपालिका के परिवहन विभाग द्वारा शहर में 777 बसों का संचालन किया जा रहा है। इनमें 173 डीजल मिनी और मिडी बसों का भी समावेश है। डीजल बसों की संख्या कम होने पर पीएम ई-बस सेवा की 75 बसों का कोराडी डिपो और अतिरिक्त 35 बसों का लकड़गंज डिपो से संचालन किया जा रहा है। इसके साथ बदलते दौर में यात्रियों की सुविधा के लिए डिजिटल सेवा को भी जोड़ा गया है। अब कंडक्टरों के माध्यम से कार्ड पास, मोबाइल टिकट और यूपीआई से भुगतान की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। ऐसे में मासिक पास की संख्या भी 25 से बढ़कर 1,000 तक पहुंच गई है।
यह भी पढ़े -9वें दिन 2 जहार से ज्यादा मिट्टी और 162 पीओपी की मूर्तियों का विसर्जन, अंतिम दिन के लिए तैयारियां तेज
प्राथमिकता से यात्री सुविधा में सुधार का प्रयास
महानगरपालिका आयुक्त डॉ. विपीन का कहना है कि शहर में आपली बस सेवा और यात्री संख्या बढ़ाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले साल सितंबर माह में प्रतिदिन 2 लाख 10 हजार यात्री मनपा बस सेवा का इस्तेमाल करते थे, लेकिन डिजिटल सेवा को प्रोत्साहन देने के बाद अब यात्री संख्या 2 लाख 37 हजार का आंकड़ा पार कर गई है। यात्रियों की सुविधा में प्राथमिकता से सुधार किया जा रहा है।
Created On :   23 Sept 2026 6:32 PM IST
Tags
- नागपुर
- महाराष्ट्र समाचार
- Nagpur News
- Maharashtra News
- नागपुर शहर
- नागपुर ग्रामीण
- कामठी
- हिंगना
- कलमेश्वर
- काटोल
- नरखेड़
- सावनेर
- उमरेड
- कुही
- भिवापुर
- मौदा
- पारशिवनी
- रामटेक
- कन्हान
- वाडी
- बुटीबोरी
- कोराडी
- खापरखेड़ा
- मोहपा
- कोंढाली
- वर्धा रोड
- वलनी
- पेंच
- येरखेड़ा
- वडधामना
- बेसा
- मानकापुर
- जरीपटका
- कामठी रोड
- पारडी
- वाठोडा
- हुडकेश्वर
- नंदनवन
- दिघोरी
- बेलतरोड़ी
- मानेवाड़ा
- नरेंद्रनगर
- प्रतापनगर
- सोनेगांव
- अजनी
- धरमपेठ
- सदर
- महाल
- इतवारी
- गंजपेठ











