एशियन गेम्स 2026: हरियाणा के लाल ने रेसलिंग में रचा दिया इतिहास, इवेंट में शानदार प्रदर्शन कर भारत को दिलाया ब्रॉन्ज मेडल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में बुधवार (30 सितंबर) को कुश्ती से भारत के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। पुरुषों की 87 किलोग्राम ग्रीको-रोमन रेसलिंग इवेंट में सुनील कुमार ने ब्रॉन्ज मेंडल जीतकर इतिहास रच दिया है। खेल में उन्होंने फिलीपींस के कैलम जॉनस्टन रॉबर्ट्स को 9-0 से हराकर ब्रॉन्ज पर कब्जा किया। बता दें, इस इवेंट में यह दूसरा पदक है।
कुश्ती में एक बार फिर सुनील कुमार ने किया कमाल
सनील कुमार ने साल 2023 में हांगझोऊ एशियाई खेलों में इसी कैटेगरी (87 किलोग्राम) में ब्रॉन्ज मेडल जीता था। एक बार फिर 2026 में उन्होंने कमाल कर दिखाया है। इसके साथ 27 साल के सुनील एशियन गेम्स में दो ग्रीको-रोमन रेसलिंग मेडल जीतने वाले पहले भारतीय रेसलर बन गए हैं।
Created On :   30 Sept 2026 6:15 PM IST
Next Story












