Asian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच हो सकता है एशियन गेम्स का फाइनल, दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में बनाई जगह

डिजिटल डेस्क, भोपाल। एशियन गेम्स 2026 के मेंस क्रिकेट इवेंट का फाइनल मैच भारत और पाकिस्तान के बीच हो सकता है। दोनों टीमों ने सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हालांकि सेमीफाइनल फाइनल में उनकी भिड़ंत नहीं होगी। सोमवार को खेले गए भारत-अफगानिस्तान और पाकिस्तान-हॉन्गकॉन्ग मैच बारिश की वजह से नहीं खेले जा सके थे। आईसीसी रैंकिंग के आधार पर भारत और पाकिस्तान को सेमीफाइनल में जगह मिल गई।
यह भी पढ़े -एशियन गेम्स 2026 सेमीफाइनल में कैसा रहा है टीम इंडिया का रिकॉर्ड? बांग्लादेश को 9 विकेट से चटाई थी धूल
सेमीफाइनल में इनसे होगा मैच
भारत का सेमीफाइनल मुकाबला श्रीलंका और नेपाल के बीच होने वाले क्वार्टर फाइनल मैच के विनर से होगा। वहीं पाकिस्तान टीम बांग्लादेश-मलेशिया के बीच होने वाली क्वार्टर फाइनल की विजेता से भिड़ेगी। अगर भारत और पाकिस्तान को फाइनल का टिकट कटाना है तो अपने-अपने सेमीफाइनल मुकाबले जीतने होंगे।
यह भी पढ़े -जब टॉम ऑल्टर ने पहली बार लिया सचिन तेंदुलकर का इंटरव्यू, मास्टर ब्लास्टर के जवाब ने खींचा था ध्यान
पहली बार होगी भिड़ंत
एशियन गेम्स में भारत और पाकिस्तान मेंस क्रिकेट टीमों का अभी तक कोई मुकाबला नहीं हुआ है। भारत 2022 और पाकिस्तान 2010 से इस प्रतियोगिता में भाग ले रहा है। टीम इंडिया एशियन गेम्स की डिफेंडिंग चैंपियन है। चीन में खेले गए पिछले एशियन गेम्स में भारत ने गोल्ड मेडल अपने नाम किया था।
दोनों टीमों के बीच हुए आखिरी इंटरनेशनल मुकाबले की बात करें तो वह टी20 वर्ल्ड कप 2026 में हुआ था। उस मैच में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से मात दी थी।
Created On :   28 Sept 2026 3:13 PM IST












