एशियन गेम्स 2026: 28 सितंबर से खेले जाएंगे क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले, भारतीय टीम कब किससे भिड़ेगी? यहां देखें

28 सितंबर से खेले जाएंगे क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले, भारतीय टीम कब किससे भिड़ेगी? यहां देखें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स 2026 में सोमवार (28 सितंबर) से क्रिकेट के क्वार्टर फाइनल मुकाबले खेले जाएंगे। इवेंट में लीग स्टेज के मैच खत्म हो चुके हैं। भारत, पाकिस्तान, श्रीलंका और बांग्लादेश पहले से ही क्वार्टरफाइनल में पहुंच चुकी हैं। अब हॉन्गकॉन्ग, नेपाल और मलेशिया भी पहुंच चुकी हैं। क्वार्टरफाइनल में कुल 4 मैच खेले जाएंगे भारत का मुकाबला किससे होगा आइए आपको बताते हैं।

टूर्नामेंट में 6 टीमों को 2 ग्रुप में बांटा गया था। ग्रुप ए में भारत, नेपाल, अफगानिस्तान और जापान थे, जबकि ग्रुप बी में मलेशिया, हांगकांग और ओमान थे। ग्रुप ए से नेपाल और अफगानिस्तान व ग्रुप बी से मलेशिया और हांगकांग ने क्वार्टर फाइनल के लिए क्वालीफाई किया है। बता दें, सभी मैच टी-20 फॉर्मेट में खेले जाएंगे।

2026 एशियन गेम्स में क्वार्टर फाइनल का शेड्यूल

पहला क्वार्टर फाइनल- पाकिस्तान बनाम हांगकांग, 28 सितंबर को सुबह 5:30 बजे से खेला जाएगा

दूसरा क्वार्टर फाइनल- भारत बनाम अफगानिस्तान, 28 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा

तीसरा क्वार्टर फाइनल- श्रीलंका बनाम नेपाल, 29 सितंबर को सुबह 5:30 बजे से खेला जाएगा

चौथा क्वार्टर फाइनल- बांग्लादेश बनाम मलेशिया, 29 सितंबर को सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा

सेमीफाइनल और फाइनल कब खेला जाएगा?

1 अक्टूबर को पहला सेमीफाइनल सुबह 5:30 बजे से खेला जाएगा

1 अक्टूबर को ही दूसरा सेमीफाइनल सुबह 10:30 बजे से होगा

3 अक्टूबर को तीसरे स्थान के लिए सुबह 5:30 बजे से मैच खेला जाएगा

3 अक्टूबर को ही गोल्ड मेडल के लिए फाइनल मैच सुबह 10:30 बजे से खेला जाएगा

Created On :   27 Sept 2026 7:08 PM IST

Tags

Next Story