Virat Kohli ODI Record: विराट कोहली ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, सबसे तेज 15,000 रन पूरे कर तोड़ दिया सचिन तेंदुलकर का महारिकॉर्ड

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। वनडे इंटरनेशनल मैच में विराट कोहली ने अपने 15,000 रन पूरे कर लिए हैं। उन्होंने ये आंकड़ा वेस्टइंडीज के खिलाफ तिरुवनंतपुरम में खेले जा रहे पहले वनडे में छुआ। वह 15 हजार वनडे रन बनाने वाले सचिन तेंदुलकर के बाद दुनिया के दूसरे बैटर बन गए हैं। उन्होंने सबसे तेज 15000 वनडे रन बनाने के मामले में सचिन का रिकॉर्ड तोड़ दिया भी तोड़ दिया है। वह कैसे आइए आपको बताते हैं।
भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन मैचों की ODI सीरीज में आज पहला मुकाबला खेला गया। जिसमें विपक्षी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 295 रन बना लिए थे। टारगेट का पीछा करने उतरी भारतीय टीम ने 2 विकेट खोकर 300 रन बना दिए। कप्तान शुभमन गिल और विराट कोहली ने शतकीय पारी खेली। पहला मैच जीतकर सीरीज में भारतीय टीम ने 1-0 से बढ़त बना ली है।
विराट ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड
इससे पहले सिर्फ सचिन तेंदुलकर थे, जिन्होंने वनडे में 15 हजार रन बनाए थे। सचिन ने 29 जून, 2007 को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेलते हुए इस आंकड़े को छुआ था। उन्होंने अपने 387वें मैच, 377वीं पारी में 15,000 रन पूरे किए थे। कोहली ने इस आंकड़े को 315वें मैच और 303वीं पारी में 15000 वनडे रन पूरे किए।
विराट कोहली और सचिन तेंदुलकर ने वनडे क्रिकेट में 15,000 रन पूरे करने के लिए कितनी पारियां (Innings) लीं। बता दें, विराट कोहली ने 74 पारियां कम खेलकर यह ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम किया है।
विराट और गिल ने जड़ा शतक
रोहित शर्मा के आउट होने के बाद 13 ओवर में विराट कोहली मैदान पर आए थे। उन्होंने कप्तान शुभमन गिल के साथ मिलकर 151 रन की साझेदारी की। गिल ने 108 गेंदों में 110 रन बनाए। वहीं, उनका साथ दे रहे विराट कोहली की बात करें तो उन्होंने 88 गेदों में 139 रन की तूफानी पारी खेली।
Created On :   27 Sept 2026 11:19 PM IST












