Asian Games 2026 Schedule 6 DAY: शूटिंग और एथलेटिक्स में इतिहास रचने को बेताब भारतीय खिलाड़ी, कबड्डी में सेमीफाइनल की जंग, यहां देखें पूरा शेड्यूल

शूटिंग और एथलेटिक्स में इतिहास रचने को बेताब भारतीय खिलाड़ी, कबड्डी में सेमीफाइनल की जंग,  यहां देखें पूरा शेड्यूल

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। एशियन गेम्स के छठे दिन 14 खेलों में भारतीय खिलाड़ी अपना दम दिखाएंगे। 25 सितंबर का दिन भारतीय दल के लिए काफी अहम रहने वाला है क्योंकि एथलेटिक्स, निशानेबाजी, इक्वेस्ट्रियन और वेटलिफ्टिंग में मेडल दांव पर होंगे।

गुलवीर सिंह पुरुषों की 10,000 मीटर रेस के फाइनल में उतरेंगे, वहीं 100 मीटर में गुरिंदरवीर और अनिमेश सेमीफाइनल से लेकर फाइनल तक की दौड़ लगाएंगे। शूटिंग रेंज में 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन और 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम में मेडल्स का फैसला होगा। इसके अलावा, कबड्डी में भारत की महिला और पुरुष टीमें सेमीफाइनल में फाइनल का टिकट पक्का करने उतरेंगी। इनके अलावा महिला हॉकी टीम मेजबान जापान की चुनौती का सामना करेगी।

एशियन गेम्स 2026: 25 सितंबर का पूरा भारतीय शेड्यूल

एथलेटिक्स

सुबह 6:30 बजे: महिला हेप्टाथलॉन (लॉन्ग जंप) - पूजा, अनामिका कोझिनजा परम्बिल

सुबह 7:55 बजे: महिला हेप्टाथलॉन (जेवलिन थ्रो)- पूजा, अनामिका कोझिनजा परम्बिल

दोपहर 3:35 बजे: महिला शॉट पुट फाइनल (मेडल इवेंट) - मनप्रीत कौर, कृष्णा जयशंकर

शाम 4:03 बजे: पुरुष 100 मीटर सेमीफाइनल - गुरिंदरवीर सिंह, अनिमेश कुजूर

शाम 4:33 बजे: महिला पोल वॉल्ट फाइनल (मेडल इवेंट) - सिंधुश्री गणेशा, बारनिका एलंगोवन

शाम 4:41 बजे: महिला हेप्टाथलॉन (800 मीटर) - पूजा, अनामिका

शाम 5:02 बजे: पुरुष 10,000 मीटर फाइनल (मेडल इवेंट) - गुलवीर सिंह

शाम 5:10 बजे: पुरुष हैमर थ्रो फाइनल (मेडल इवेंट) - दमनीत सिंह, प्रवीण कुमार

शाम 5:53 बजे: महिला 400 मीटर राउंड 1 हीट्स - किरण, प्राची

शाम 6:21 बजे: पुरुष 400 मीटर राउंड 1 हीट्स - विशाल टी.के.

शाम 6:50 बजे: पुरुष 100 मीटर फाइनल (क्वालिफाई करने पर)

निशानेबाजी

सुबह 6:15 बजे: 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम क्वालिफिकेशन - कमलजीत, सुरुचि इंदर सिंह

सुबह 7:15 बजे: 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन पुरुष इंडिविजुअल क्वालिफिकेशन और टीम फाइनल (मेडल इवेंट) - ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर, रुद्रांक्ष बालासाहेब पाटिल, नीरज कुमार

सुबह 8:30 बजे: 10 मीटर एयर पिस्टल मिक्स्ड टीम फाइनल (क्वालिफाई करने पर)

सुबह 10:30 बजे: 50 मीटर राइफल 3 पोजिशन पुरुष इंडिविजुअल फाइनल (क्वालिफाई करने पर)

कबड्डी

सुबह 9:30 बजे: महिला सेमीफाइनल- भारत बनाम नेपाल

सुबह 10:45 बजे: पुरुष सेमीफाइनल - भारत बनाम थाईलैंड

हॉकी

सुबह 7:30 बजे: महिला पूल बी मैच - भारत बनाम जापान

बैडमिंटन

दोपहर 4:00 बजे के बाद: पुरुष डबल्स पहला राउंड- सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी / चिराग शेट्टी बनाम पक्कापोन तीरात्सकुल / पीरात्चाई सुकफुन

शाम 6:10 बजे: मिक्स्ड डबल्स पहला राउंड - ध्रुव कपिला / तनीषा क्रास्टो बनाम अहमद निबाल / अमिनाथ नबीहा

बाकी राउंड - 1 मुकाबले: त्रिशा जॉली/गायत्री गोपीचंद, कविप्रिया/सिमरन, हरिहरन/अर्जुन एम.आर., उन्नति हुड्डा (सिंगल्स)

वेटलिफ्टिंग

दोपहर 1:30 बजे: महिला 61 किलो फाइनल (मेडल इवेंट) सेराम निरुपमा देवी

मुक्केबाजी

सुबह 10:15 बजे: पुरुष 60 किलो राउंड ऑफ 16 सचिन बनाम मोहम्मद अबू जाजेह (जॉर्डन)

दोपहर 2:15 बजे: महिला 54 किलो राउंड ऑफ 16 प्रीति बनाम पांग चोल मी (उत्तर कोरिया)

घुड़सवारी

सुबह 6:00 बजे: ड्रेसेज टीम फाइनल (मेडल इवेंट) और ड्रेसेज इंडिविजुअल पहला क्वालिफायर - भारत (गौरव पुंडीर, हृदय छेड़ा, श्रुति वोरा, जय सूद)

टेबल टेनिस

सुबह 6:30 बजे: मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल - मानुष शाह/दिया चितले बनाम वोंग चुन टिंग/डू होई केम (हॉन्गकॉन्ग)

सुबह 6:30 बजे: मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल - हरमीत देसाई/यशस्विनी घोरपड़े बनाम लिन शिदोंग/कुआई मान (चीन)

सुबह 7:30 बजे से: पुरुष डबल्स, महिला सिंगल्स (श्रीजा अकुला, यशस्विनी) और पुरुष सिंगल्स (मानव ठक्कर, मानुष शाह) के राउंड 2 और 3 मुकाबले

स्क्वैश

सुबह 7:00 बजे: मिक्स्ड डबल्स क्वार्टर फाइनल - वेलावन सेंथिलकुमार/जोशना चिनप्पा बनाम डेविड पेलिनो/जेमिका अरिबाडो

सुबह 9:15 बजे: पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल - अभय सिंह बनाम रयुनोसुके त्सुकुए (जापान)

सुबह 10:00 बजे: महिला सिंगल्स क्वार्टर फाइनल - अनाहत सिंह बनाम तन्वी खन्ना

सुबह 10:45 बजे: पुरुष सिंगल्स क्वार्टर फाइनल - वीर चोतरानी बनाम मुहम्मद इरफान (कोरिया)

कैनो स्प्रिंट

सुबह 6:30 बजे से: पुरुष कयाक डबल 500m (रोहित बारोई/प्रसन्ना कुमार), महिला कैनो डबल 500m (मेघा प्रदीप/नेहा देवी), और महिला कयाक फोर 500m फाइनल ए (सुबह 8:10 बजे)

तैराकी

सुबह 6:40 बजे से: धनुष सुरेश (50m ब्रेस्टस्ट्रोक), ऋषभ दास व उत्कर्ष पाटिल (200m बैकस्ट्रोक), दक्षिण शशिकुमार व अनीश गौड़ा (400m फ्रीस्टाइल), और साजन प्रकाश (200m बटरफ्लाई) हीट्स और दोपहर बाद फाइनल

तलवारबाजी

सुबह 6:00 बजे: पुरुष फॉयल टीम (राउंड ऑफ 16) -भारत बनाम हॉन्गकॉन्ग (चीन)

सुबह 7:00 बजे: महिला एपे टीम (राउंड ऑफ 16)- भारत बनाम उज्बेकिस्तान

सर्फिंग व ई-स्पोर्ट्स

सुबह 4:17 बजे से: महिला व पुरुष शॉर्टबोर्ड राउंड मुकाबले (शुगर शांति, कमाली प्रकाश, किशोर कुमार, शिवराज बाबू)

सुबह 7:55 बजे: पोकेमॉन यूनाइट ग्रुप सी मुकाबला- भारत बनाम साउथ कोरिया

Created On :   25 Sept 2026 12:17 AM IST

Tags

Next Story