AUS Vs ZIM: रोमांचक मुकाबले में जीता ऑस्ट्रेलिया, एक गेंद रहते एक विकेट से जिम्बाब्वे को मात, 3-0 से सीरीज पर जमाया कब्जा

रोमांचक मुकाबले में जीता ऑस्ट्रेलिया, एक गेंद रहते एक विकेट से जिम्बाब्वे को मात, 3-0 से सीरीज पर जमाया कब्जा
ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे में हारा हुआ मुकाबला जीत लिया। एक समय मैच जिम्बाब्वे की गिरफ्त में था, वह एक के बाद एक मेहमान टीम के विकेट गिराते जा रही थी। लेकिन आखिर में बाजी मेहमान टीम ने जीत ली। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। ऑस्ट्रेलिया ने जिम्बाब्वे के खिलाफ तीसरे वनडे में हारा हुआ मुकाबला जीत लिया। एक समय मैच जिम्बाब्वे की गिरफ्त में था, वह एक के बाद एक मेहमान टीम के विकेट गिराते जा रही थी। लेकिन आखिर में बाजी मेहमान टीम ने जीत ली। इसी के साथ ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज को 3-0 से अपने नाम कर लिया।

ऑस्ट्रेलिया की जीत के हीरो जोश इंग्लिश रहे, उन्होंने शानदार शतक जड़ा। वहीं आखिर में नाथन एलिस ने 36 रन की पारी खेली।

272 रन के टारगेट का पीछा कर रही ऑस्ट्रेलिया की शुरुआत बेहद खराब रही। कप्तान मिचेल मार्श 8 और ट्रेविस हेड केवल 6 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद जोश इंग्लिस और कूपर कोनोली के बीच तीसरे विकेट के लिए अर्धशतकीय साझेदारी की। टीम संभल ही रही थी कि तभी ग्राम कीमर ने कोनोली को 21 रन पर आउट कर दिया।

इसके बाद जोश इंग्लिस ने एलेक्स कैरी के साथ 85 रन की साझेदारी की। कैरी को 34 रन पर ब्रैड इवांस ने आउट किया। इसके बाद एक-एक करके ऑस्ट्रेलिया के 4 विकेट गिर गए। कंगारू टीम का स्कोर 162/3 से 206/7 हो गया।

लगातार गिरते विकेट के बीच इंग्लिस क्रीज पर डटे रहे और अपना शानदार शतक पूरा किया। उन्होंने 103 रन की बेशकीमती पारी खेली। सिकंदर रजा ने 42वें ओवर में उनकी पारी को समाप्त किया। जब इंग्लिश आउट हुए तब ऑस्ट्रेलिया को जीत के लिए 45 रन बनाने थे। इसके बाद 245 रन पर टीम का 9वां विकेट भी गिर गया। ऐसे में नाथन एलिस ने 45 रन की पारी खेलकर टीम को असंभव जीत दिलाई। ऑस्ट्रेलिया ने 1 गेंद शेष रहते लक्ष्य हासिल किया और रोमांचक मुकाबले को 1 विकेट से जीत लिया।

जिम्बाब्वे के लिए बैटिंग में कप्तान सिकंदर रजा ने सबसे ज्यादा 81 रन की पारी खेली। क्रेग एर्विन (59) और इनोसेंट काइया (55) ने भी अर्धशतक लगाए। वहीं बॉलिंग में ब्रैड इवांस ने 4 विकेट लिए। उनके अलावा सिकंदर रजा और ग्रीम कीमर को 2-2 विकेट मिले।

Created On :   21 Sept 2026 1:37 AM IST

Tags

Next Story