India vs West Indies ODI match: सीरीज शुरू होने के पहले कप्तान शुभमन गिल हुए चोटिल, पहला मैच खेलेंगे या नहीं बैटिंग कोच ने दिया बड़ा अपडेट

सीरीज शुरू होने के पहले कप्तान शुभमन गिल हुए चोटिल, पहला मैच खेलेंगे या नहीं बैटिंग कोच ने दिया बड़ा अपडेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत और वेस्टइंडीज के बीच 27 सितंबर से 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जाएगी। उससे पहले टीम इंडिया के लिए एक बुरी खबर सामने आई है। कप्तान शुभमन गिल बीते शुक्रवार प्रैक्टिस कर रहे थे उसी समय उनकी दाहिनी कोहनी में चोट लग गई जिसके कारण वह तुरंत अभ्यास करना छोड़कर बाहर चले गए। अब सवाल यह खड़ा होता है कि पहला वनडे मुकाबला कप्तान खेलेंगे या नहीं। उनकी चोट को लेकर बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने क्या अपडेट दिया है आइए आपको बताते हैं।

दोनों टीमों के बीच पहला मैच ग्रीनफील्ड इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। फैंस काफी उत्साहित है क्योंकि वे हिटमैन रोहित शर्मा और विराट कोहली को मैदान पर बहुत दिनों बाद खेलते हुए देखेंगे।

वनडे सीरीज शुरू होने के एक दिन पहले टीम इंडिया के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने शुभमन गिल की चोट पर बड़ा अपडेट दिया है। उन्होंने कहा, "गिल ठीक हैं, मुझे लगता है कि वह रविवार को खेलने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।"

यशस्वी जायसवाल को वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज का हिस्सा हैं, लेकिन उनको खेलने का मौका मिलेगा या नहीं यह क्लीयर नहीं हो पाया है। जायसवाल को अधिक मौके नहीं मिल पाने को लेकर गौतम ने कहा, कभी टीम में 3 विकेटकीपर होते हैं, लेकिन प्लेइंग 11 में सिर्फ एक ही खेल सकता है. इसलिए ऐसा नहीं है कि किसी के साथ नाइंसाफी हो रही है. उन्हें अपने मौके का इंतजार करना होगा. वह लगातार प्रैक्टिस करते हैं, हम उन पर नजर बनाए हुए हैं।”

वनडे सीरीज के लिए भारतीय टीम स्क्वाड

शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, ऋतुराज गायकवाड़, केएल राहुल (उपकप्तान/विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर, नीतीश कुमार रेड्डी, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़, मोहम्मद सिराज, आकिब नबी, यशस्वी जायसवाल, नमन धीर

Created On :   26 Sept 2026 5:53 PM IST

Tags

Next Story