IND Vs WI 2nd: दूसरे वनडे से पहले वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका, तिरुवनंतपुरम में शतक ठोकने वाला बल्लेबाज हुआ बाहर

दूसरे वनडे से पहले वेस्टइंडीज को लगा बड़ा झटका, तिरुवनंतपुरम में शतक ठोकने वाला बल्लेबाज हुआ बाहर
West Indies' Justin Greaves could miss the second ODI against India.

डिजिटल डेस्क, गुवाहाटी। भारत और वेस्टइंडीज के बीच तीन वनडे मैचों की सीरीज का दूसरा मुकाबला बुधवार (30 अक्टूबर) को असम के गुवाहाटी में खेला जाएगा। सीरीज में टीम इंडिया 1-0 से आगे है। वेस्टइंडीज के लिए यह मुकाबला बेहद अहम है, क्योंकि हारने के बाद वह सीरीज गंवा देगी।

लेकिन इस अहम मुकाबले से पहले मेहमान टीम को बड़ा झटका लगा है। तिरुवनंतपुरम वनडे में शतक लगाने वाले स्टार बैटर जस्टिन ग्रीव्स इंजरी के चलते मैच से बाहर हो गए हैं। तिरुवनंतपुरम के पहले वनडे में ग्रीव्स ने 108 गेंदों में 12 चौकों की मदद से 101 रन की पारी खेली थी।

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक जस्टिन को काफ इंजरी के चलते दूसरे वनडे से भी बाहर होना पड़ा। पिछले मुकाबले में बैटिंग के दौरान उन्हें चोट लग गई थी। रिपोर्ट में केवल उनके दूसरा वनडे न खेलने का जिक्र किया है। तीसरे वनडे को लेकर स्थिति साफ नहीं है। फिलहाल वेस्टइंडीज क्रिकेट बोर्ड की तरफ से इस पर कोई अपडेट नहीं आया है।

पिछले वनडे में वेस्टइंडीज ने पहले बैटिंग की थी। ओपनिंग करने उतरे ग्रीव्स ने शानदार शतक जड़ा था। इसके बाद वह फील्डिंग करने मैदान पर नहीं उतरे थे। उनका टीम बाहर होना वेस्टइंडीज के लिए बड़ा झटका हो सकता है।

Created On :   29 Sept 2026 11:12 PM IST

Tags

Next Story