India vs West Indies 2nd ODI: वेस्टइंडीज ने भारत को दिया 406 रन का टारगेट, 3 बल्लेबाजों ने खेली शतकीय पारी, जड़ेजा-कुलदीप ने झटके 2-2 विकेट

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। गुवाहाटी में खेले गए दूसरे वनडे में वेस्टइंडिज ने भारत को 406 रन का टारगेट दिया है। टीम ने टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट खोकर 405 रन बना लिए हैं। तीन बल्लेबाजों की शतकीय पारी की बदौलत वेस्टइंडिज ने सबसे बड़ा स्कोर बना दिया। आमिर जंगू ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 77 गेंदों में 114 रन बनाए, वहीं कप्तान शाई होप ने 104 रनों की शानदार पारी खेली। ओपनर जॉन कैंपबेल ने 65 गेंद पर 101 रन बनाए। भारत की ओर से गेंदबाजी करते हुए गुरनूर बराड़, कुलदीप यादव और रवींद्र जडेजा ने 2-2 विकेट झटके।
यह भी पढ़े -2027 वनडे विश्व कप का शेड्यूल गुरुवार को जारी करेगा आईसीसी, टिकट के लिए खुलेगा ग्लोबल बैलेट
वनडे सीरीज का दूसरा मुकाबला बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा है। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। वेस्टइंडीज को शुरुआत में ही पहला झटका कीसी कार्टी के रूप में लगा। वह 10 गेंदों में 9 रन बनाकर आउट हो गए। इसके बाद कैम्पबेल और शाई होप ने दूसरे विकेट के लिए 110 (79 गेंद) रनों की साझेदारी की। उसके बाद तीसरे विकेट के लिए आमिर जंगू और शाई होप ने 182 (131 गेंद) रनों की साझेदारी की। इन तीनों बल्लेबाजों की शतकीय पारी की बदौलत वेस्टइंडीज 400 का आकंड़ा पार करने में कामयाब रहा।
यह भी पढ़े -अनौपचारिक टेस्ट ऑस्ट्रेलियाई टीम 176 रन पर ढेर, दूसरे दिन की समाप्ति तक भारत-ए विमेंस के पास 322 रन की बढ़त
भारतीय स्क्वॉड
शुभमन गिल, रवींद्र जडेजा, रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल, कुलदीप यादव, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज, ऋतुराज गायकवाड़, यशस्वी जायसवाल, आकिब नबी, ध्रुव जुरेल, नितीश कुमार रेड्डी, गुरनूर बरार, नमन धीर.
वेस्टइंडीज का स्क्वॉड
रॉस्टन चेस, जॉन कैंपबेल, शाइ होप (कप्तान और विकेटकीपर), गुडाकेश मोती, अल्जारी जोसफ, अमीर जांगू (विकेटकीपर), कीसी कार्टी, कीमो पॉल, शेरफेन रदरफोर्ड, जायडेन सील्स, मैथ्यू फोर्ड, ज्वेल एंड्रू (विकेटकीपर), श्मार जोसफ, विटेल लॉज
Created On :   30 Sept 2026 6:55 PM IST












