लग्जरी इलेक्ट्रिक एसयूवी: Porsche Cayenne Electric भारत में लॉन्च, 2.5 सेकंड में 100 की रफ्तार, कीमत 1.77 करोड़ रुपए से शुरू

Porsche Cayenne Electric भारत में लॉन्च, 2.5 सेकंड में 100 की रफ्तार, कीमत 1.77 करोड़ रुपए से शुरू
हाई-पावर चार्जर के जरिए बैटरी को 16 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। स्टैंडर्ड Cayenne Electric सिंगल चार्ज पर WLTP सर्टिफाइड 642 किमी तक की रेंज देती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। लग्जरी और हाई-परफॉर्मेंस कार बनाने वाली कंपनी Porsche ने भारत में अपनी पॉपुलर SUV Cayenne का पूरी तरह इलेक्ट्रिक वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसे दो वेरिएंट में पेश किया गया है। खास बात य​ह कि, टॉप वेरिएंट 1,156 PS की जबरदस्त पावर के साथ महज 2.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकता है। वहीं हाई-पावर चार्जर के जरिए बैटरी को 16 मिनट में 10 से 80 प्रतिशत तक चार्ज किया जा सकता है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसि​फिकेशन...

Porsche Cayenne Electric की कीमत

नई पोर्श कायेन इलेक्ट्रिक को दो वेरिएंट Cayenne Electric और Cayenne Turbo Electric में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 1.77 करोड़ रुपये है, जबकि ज्यादा पावरफुल Turbo Electric की कीमत 2.27 करोड़ रुपए से शुरू होती है। ये कीमतें एक्स-शोरूम हैं और अतिरिक्त ऑप्शन के साथ कीमत बढ़ सकती है।

Porsche Cayenne: एक्सटीरियर और इंटीरियर

इस SUV की लंबाई 4,985 मिमी, चौड़ाई 1,980 मिमी और ऊंचाई 1,674 मिमी है। इसका व्हीलबेस 3,023 मिमी है। Cayenne इलेक्ट्रिकर का डिजाइन और आकार मूल Cayenne से काफी मिलता-जुलता है, लेकिन सामने की तरफ इलेक्ट्रिक पावरट्रेन के हिसाब से बदलाव किए गए हैं। इसके फ्रंट में बंद ग्रिल मिलती है, नए एयर वेंट और पतली Matrix LED हेडलाइट्स दी गई हैं। वहीं रियर में पूरी चौड़ाई में LED लाइट बार और रोशन Porsche लोगो मिलता है।

बात करें इंटीरियर की तो Cayenne Electric के केबिन में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर के साथ 14.5 इंच की कर्व्ड इंफोटेनमेंट स्क्रीन दी गई है। इसके अलावा इसमें 14.9 इंच की पैसेंजर डिस्प्ले और ऑगमेंटेड रियलिटी हेड-अप डिस्प्ले भी चुन सकते हैं। SUV में 8-वे इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल फ्रंट सीटें, वेंटिलेटेड सीटें, चार-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, पैनोरमिक रूफ और वायरलेस स्मार्टफोन चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। बेहतर ऑडियो के लिए 20-स्पीकर Harman Kardon सिस्टम दिया गया है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें ADAS के तहत 2D सराउंड व्यू के साथ पार्क असिस्ट, लेन-चेंज असिस्ट, इंटरसेक्शन असिस्ट, वॉर्न एंड ब्रेक असिस्ट, स्वर्व एंड टर्न असिस्टम और स्पीड लिमिट असिस्ट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Cayenne Electric: बैटरी और रेंज

नई Cayenne Electric में 113 kWh की बैटरी दी गई है। इसमें आगे और पीछे दोनों एक्सल पर इलेक्ट्रिक मोटर मिलती हैं, यानी SUV ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम के साथ आती है। स्टैंडर्ड Cayenne Electric में Launch Control के दौरान पावर 442 PS तक पहुंचती है और यह 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार 4.8 सेकंड में पकड़ लेती है। इसकी टॉप स्पीड 230 किमी प्रति घंटे तक है।

इसके मुकाबले Cayenne Turbo Electric काफी ज्यादा पावरफुल है। इसमें Launch Control के साथ अधिकतम 1,156 PS की पावर और 1,150 Nm का टॉर्क मिलता है। यह SUV सिर्फ 2.5 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ती है और इसकी अधिकतम स्पीड 260 किमी प्रति घंटे है।

स्टैंडर्ड Cayenne Electric सिंगल चार्ज पर WLTP सर्टिफाइड 642 किमी तक की रेंज देती है। यह SUV 390kW तक की DC फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। अधिकतम DC फास्ट चार्जिंग मिलने पर Cayenne सिर्फ 10 मिनट में 290 से 324 किमी तक की रेंज हासिल कर सकती है।

Created On :   30 Sept 2026 7:00 PM IST

Tags

Next Story