नई 7-सीटर कार: Renault Triber Turbo भारत में लॉन्च, 21KM का माइलेज! कीमत 7.84 लाख रुपए से शुरू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। रेनॉल्ट ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर 7-सीटर एमपीवी Triber का नया Turbo वर्जन लॉन्च कर दिया है। इसमें ज्यादा दमदार इंजन मिलता है। रेगुलर पेट्रोल वर्जन की तुलना में Triber Turbo के अलग-अलग वेरिएंट की कीमत करीब 94,000 रुपएसे लेकर 1.11 लाख रुपए तक अधिक है। इसमें कई शानदार फीचर्स दिए गए हैं, हालांकि, डिजाइन में कोई बदलाव नहीं किया गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन...
यह भी पढ़े -Tata Aeris में है CNG और AMT का विकल्प, 6 एयरबैग के साथ कई एडवांस फीचर्स भी मिलते हैं, जानिए इस कार की कीमत और खूबियां
Renault Triber Turbo की कीमत
Renault Triber Turbo को कंपनी ने तीन वेरिएंट में बाजार में उतारा है। इसके Evolution MT वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 7.84 लाख रुपए है। वहीं Techno MT की कीमत 8.53 लाख रुपये और सबसे ऊपर Emotion MT वेरिएंट की कीमत 8.99 लाख रुपए है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।
Renault Triber Turbo: इंजन और परफोर्मेंस
नई Renault Triber Turbo में 1.0 लीटर, तीन-सिलेंडर TCe टर्बो पेट्रोल इंजन लगाया गया है। यह इंजन 100 PS यानी करीब 99 bhp की पावर और 180 Nm का अधिकतम टॉर्क जनरेट है। इंजन को 5-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। रेनॉल्ट ने नई Triber Turbo के लिए 21 किलोमीटर प्रति लीटर की प्रमाणित माइलेज का दावा किया है।
Renault Triber Turbo में क्या खास
नई Triber Turbo में केवल इंजन को अपग्रेड नहीं किया गया है, बल्कि कार के मैकेनिकल हिस्सों में भी बदलाव किए गए हैं। रिपोर्ट के अनुसार इसमें सस्पेंशन ट्यूनिंग में बदलाव किया गया है। इसके अलावा एंटी-रोल बार, थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम और स्ट्रक्चरल बदलाव भी किए गए हैं। कार की ब्रेकिंग परफॉर्मेंस में सुधार के साथ ABS, TCS और VDC सिस्टम की सेटिंग में भी बदलाव किया गया है। नई Turbo को RGEP प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है, जो पहले इस्तेमाल होने वाले प्लेटफॉर्म का अपडेटेड है।
Renault Triber की सबसे बड़ी खासियत इसका 7-सीटर केबिन है। Triber में जरूरत के हिसाब से सीटों को मोड़ने और हटाने की सुविधा मिलती है। बात करें फीचर्स की तो इस एमपीवी में 20.32 सेंटीमीटर का टचस्क्रीन सिस्टम, वायरलेस स्मार्टफोन कनेक्टिविटी, Apple CarPlay और Android Auto जैसी फीचर्स मिलते हैं। इसके टॉप वेरिएंट में ऑटोमैटिक एसी, क्रूज कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर और अन्य सुविधाएं भी मिलती हैं। सुरक्षा के लिहाज से Triber में 6 एयरबैग सहित 21 स्टैंडर्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इनमें टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम, स्पीड अलर्ट, फ्रंट और रियर पार्किंग सेंसर तथा रियर कैमरा जैसे फीचर्स दिए गए हैं।
Created On :   28 Sept 2026 8:10 PM IST





