आगामी एसयूवी: नई जनरेशन Hyundai Creta टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, सिर्फ लुक ही नहीं होगा चेंज, मिल सकता है हाइब्रिड इंजन

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। साउथ कोरिया की कार निर्माता कंपनी Hyundai की कॉम्पैक्ट एसयूवी Creta भारत में काफी पॉपुलर है। वहीं अब नई जनरेशन को लेकर लंबे समय से इंतजार कर रहे ग्राहकों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, इसमें नई डिजाइन के साथ कई बेहतरीन फीचर्स दिए जा सकते हैं। यही नहीं नई क्रेटा में हाइब्रिड इंजन का विकल्प भी मिल सकता है। फिलहाल, नेक्स्ट जनरेशन Creta को एक बार फिर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। जिससे इसके डिजाइन की कई अहम जानकारियां सामने आई हैं। भारत में इसे 2027 तक लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं इस आगामी एसयूवी से जुड़ी अन्य डिटेल...
स्पेन में टेस्टिंग के दौरान आई नजर
रिपोर्ट्स के अनुसार, इस एसयूवी को हाल में ही स्पेन में भी टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। इस दौरान एसयूवी को टोइंग डायनो के साथ टेस्ट किया जा रहा है। इससे पता चल सकता है कि एसयूवी कितना वजन अपने साथ लेकर जा सकती है। टेस्टिंग मॉडल पर पहले की तुलना में कम कवर होने के कारण इसके डिजाइन की कई अहम जानकारियां सामने आई हैं।
डिजाइन की बात करें तो नई Hyundai Creta मौजूदा मॉडल की तुलना में सीधा और सपाट फ्रंट मिल सकता है। साथ ही इसमें बॉक्सी डिजाइन दिया जा सकता है। टेस्टिंग के दौरान सामने आई तस्वीरों से संकेत मिलता है कि कंपनी SUV के डिजाइन को पूरी तरह नए अंदाज में पेश करने की तैयारी कर रही है। कार का आकार भी मौजूदा Creta से थोड़ा बड़ा होने की उम्मीद है, जिससे अंदर यात्रियों को ज्यादा जगह मिल सकती है।
नई Creta के आगे की तरफ पतले LED डे-टाइम रनिंग लैंप और नए डिजाइन के हेडलैंप मिलने की संभावना है। पीछे की तरफ भी नई LED टेललाइट, नया टेलगेट और रूफ स्पॉइलर जैसे बदलाव देखने को मिल सकते हैं। Hyundai अपने नए में बड़े अलॉय व्हील भी दिखाई दिए हैं।
यह भी पढ़े -नई Mahindra Thar लॉन्च से पहले टेस्टिंग के दौरान फिर हुई स्पॉट, दमदार लुक के साथ मिल सकते हैं नए फीर्च
ज्यादा प्रीमियम और हाई-टेक एक्सपीरियंस
नई जनरेशन Creta के केबिन में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार, इसमें नई डिजाइन का डैशबोर्ड और बड़ा डिजिटल डिस्प्ले सेटअप दिया जा सकता है। Hyundai अपने नए Pleos Connect सॉफ्टवेयर सिस्टम को भी इसमें शामिल कर सकती है। Pleos Connect के साथ कार में बेहतर कनेक्टिविटी, ओवर-द-एयर यानी OTA अपडेट और AI आधारित वॉयस कमांड जैसी तकनीक मिलने की उम्मीद है। इससे कार के सॉफ्टवेयर और कुछ फीचर्स को भविष्य में बिना सर्विस सेंटर जाए अपडेट किया जा सकेगा। Hyundai नई Creta को सुरक्षा के मामले में भी पहले से ज्यादा मजबूत बनाने की तैयारी में है। इसमें एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम यानी ADAS का ज्यादा बेहतर वर्जन मिलने की संभावना है।
मिल सकता है स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड इंजन
नई Creta का सबसे बड़ा बदलाव इसका हाइब्रिड पावरट्रेन हो सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक भारत में नई Creta को 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक के विकल्प में पेश किया जा सकता है। हालांकि, नई Creta में मौजूदा इंजन विकल्पों 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन को बरकरार रखा जा सकता है। ट्रांसमिशन की बात करें तो मैनुअल के साथ अलग-अलग इंजन के अनुसार ऑटोमैटिक विकल्प भी मिलने की संभावना है।
Created On :   14 Sept 2026 5:40 PM IST







