न्यू मोटरसाइकिल: Jawa 42 All Stars एडिशन 5 कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च, एक्स-शोरूम कीमत 1.84 लाख रुपए से शुरू

Jawa 42 All Stars एडिशन 5 कलर ऑप्शन के साथ लॉन्च, एक्स-शोरूम कीमत 1.84 लाख रुपए से शुरू
Jawa 42 All Stars Edition को कंपनी ने पांच कलर ऑप्शन में उतारा है। अलग-अलग रंगों के हिसाब से बाइक की कीमत भी अलग रखी गई है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। क्लासिन लेजेंड्स Jawa Motorcycles ने अपनी पॉपुलर Jawa 42 का All Stars Edition लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस अपडेट के साथ बाइक को पांच अलग-अलग कलर ऑप्शन में पेश किया है। नई Jawa 42 में कलर के अलावा डिजाइन और कुछ स्टाइलिंग अपडेट किए गए हैं, जबकि इसका रेट्रो लुक और 294.72cc इंजन बरकरार रखा गया है। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...

Jawa 42 All Stars Edition के कलर ऑप्शन और कीमत

Jawa 42 All Stars Edition को कंपनी ने पांच कलर ऑप्शन में उतारा है। इनमें ऑल स्टार्स आइवरी, ऑल स्टार्स बैटल ग्रीन, ऑल स्टार्स मॉस ग्रे, ऑल स्टार्स ब्लैक और ऑल स्टार्स नेबुला ब्लू शामिल हैं। अलग-अलग रंगों के हिसाब से बाइक की कीमत भी अलग रखी गई है।

बात करें कीमत की तो All Stars Ivory की कीमत 1,84,942 रुपए है। Battle Green और Moss Grey की कीमत 1,86,942 रखी गई है। All Stars Black की कीमत 1,89,942 रुपए है, जबकि सबसे महंगे All Stars Nebula Blue वेरिएंट के लिए 2,07,942 रुपए चुकाने होंगे। ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं और शहर के हिसाब से ऑन-रोड कीमत में बदलाव हो सकता है।

डिजाइन और हार्डवेयर

इस बदलाव के बावजूद Jawa 42 का मूल रेट्रो और क्लासिक लुक बरकरार रखा गया है। नई Jawa 42 में नए रंगों के अलावा स्टाइलिंग और ग्राफिक्स पर काम किया गया है। इस अपडेट में बाइक को नए हल्के डिजाइन वाले अलॉय व्हील, चौड़े टायर, बदली हुई सीट और कुछ नए स्टाइलिंग एलिमेंट मिले हैं। बाइक में बार-एंड मिरर, पिलियन बैकरेस्ट और इंजन गार्ड जैसे फैक्ट्री एक्सेसरीज के विकल्प भी दिए गए हैं।

बाइक की सीट हाइट 795mm बताई गई है। फ्रंट में टेलिस्कोपिक फोर्क और पीछे ट्विन शॉक एब्जॉर्बर दिए गए हैं। नई अपडेट में फ्रेम और स्विंगआर्म में भी बदलाव किए जाने की जानकारी सामने आई है।

इंजन और परफोर्मेंस

Jawa 42 All Stars Edition में 294.72cc का लिक्विड-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन करीब 27.2 PS की अधिकतम पावर और 26.3 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड गियरबॉक्स दिया गया है। बाइक का वजन करीब 175 किलोग्राम है और इसमें 13.2 लीटर का फ्यूल टैंक मिलता है।

Created On :   9 Sept 2026 9:10 PM IST

Tags

Next Story