आगामी फसलिफ्ट कार: Tata Tigor Facelift जल्द हो सकती है लॉन्च, नए लुक के साथ मिलेंगे कई बड़े अपडेट

Tata Tigor Facelift जल्द हो सकती है लॉन्च, नए लुक के साथ मिलेंगे कई बड़े अपडेट
नई Tigor में मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को बरकरार रखा जा सकता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टाटा मोटर्स अपनी पॉपुलर कॉम्पैक्ट सेडान Tata Tigor को जल्द ही नए अवतार में पेश करने की तैयारी कर रही है। 2026 Tigor Facelift की डिजाइन पेटेंट तस्वीरें सामने आ चुकी हैं, जिनसे कार के एक्सटीरियर में बड़े बदलावों का संकेत मिलता है। नई Tigor को हाल ही में अपडेट हुई Tata Tiago से कई डिजाइन और फीचर मिल सकते हैं। मौजूदा जानकारी के अनुसार इसकी लॉन्चिंग 2026 के आखिर में, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में अक्टूबर 2026 के आसपास लॉन्च होने की संभावना जताई गई है। हालांकि, कंपनी ने अभी आधिकारिक लॉन्च डेट की घोषणा नहीं की है।

हो सकते हैं ये बदलाव

नई Tata Tigor के डिजाइन की बात करें तो इसका फ्रंट पहले से ज्यादा आधुनिक और आकर्षक दिखाई देगा। डिजाइन पेटेंट में पतले LED हेडलैंप, नया फ्रंट ग्रिल और बदला हुआ बंपर देखने को मिला है। बंपर के दोनों तरफ फॉग लैंप के लिए नई डिजाइन दी जा सकती है। कार में नए डिजाइन के अलॉय व्हील भी मिलने की उम्मीद है। पीछे की तरफ टेल-लैंप के बीच कनेक्टेड लुक देने वाली पट्टी दिखाई देती है, जिससे कार का पिछला हिस्सा भी मौजूदा मॉडल से अलग नजर आ सकता है।

नई Tigor के केबिन में भी महत्वपूर्ण बदलाव होने की उम्मीद है। माना जा रहा है कि इसका डैशबोर्ड नई Tiago से प्रेरित हो सकता है। इसमें बड़ा फ्लोटिंग टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और नया स्टीयरिंग व्हील दिया जा सकता है। इसके अलावा ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, रियर AC वेंट और 360-डिग्री कैमरा जैसे फीचर्स भी मिलने की संभावना है। कुछ रिपोर्ट्स में ब्लाइंड-स्पॉट मॉनिटरिंग कैमरा और बेहतर सेफ्टी फीचर्स का भी जिक्र किया गया है।

इंजन और परफोर्मेंस

इंजन की बात करें तो नई Tigor में मौजूदा 1.2-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल इंजन को बरकरार रखा जा सकता है। यह इंजन मैनुअल और AMT गियरबॉक्स के साथ आ सकता है। CNG वर्जन भी जारी रहने की उम्मीद है, इसलिए माइलेज और कम रनिंग कॉस्ट चाहने वाले ग्राहकों के लिए यह कार एक अहम विकल्प बनी रह सकती है।

Created On :   30 Aug 2026 4:25 PM IST

Next Story