न्यू बाइक: नई Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 भारत में हुई लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां

नई Bajaj Pulsar 125 और Pulsar 150 भारत में हुई लॉन्च, जानिए कीमत और खूबियां
पल्‍सर 125 की कीमत करीब 93 हजार रुपए से शुरू होकर 1.04 लाख रुपए तक जाती है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बजाज ऑटो ने भारतीय बाइक बाजार में अपनी पॉपुलर Pulsar सीरीज को बड़ा अपडेट देते हुए नई Pulsar 125 और Pulsar 150 लॉन्च कर दी हैं। कंपनी ने दोनों बाइक्स में सिर्फ लुक ही नहीं बदला, बल्कि इंजन, फ्रेम, सस्पेंशन और टेक्नोलॉजी में भी बड़े बदलाव किए हैं। बात करें कीमत की तो, पल्‍सर 125 की कीमत करीब 93 हजार रुपए से शुरू होकर 1.04 लाख रुपए तक जाती है। वहीं पल्‍सर 150 की नई जेनरेशन को 1.15 लाख रुपए की शुरुआती एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। आइए जानते हैं दोनों बाइक की खूबियां...

नई Pulsar 125 की कीमत

नई Pulsar 125 को चार वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। Pulsar 125 के बेस वेरिएंट की कीमत 92,990 रुपए एक्‍स शोरूम रखी गई है। वहीं STD सिंगल सीट वेरिएंट की कीमत 99,291 रुपए, STD स्प्लिट सीट वेरिएंट की कीमत 1,00,288 रुपए और प्रीमियम स्प्लिट सीट वेरिएंट की कीमत 1,04,318 रुपए रखी गई है।

नई Pulsar 150 की कीमत

Pulsar 150 को तीन वेरिएंट में बाजार में उतारा गया है। इसके सिंगल डिस्क वेरिएंट की कीमत 1,15,233 रुपए, ट्विन डिस्क सिंगल सीट वेरिएंट की कीमत 1,22,184 रुपए, ट्विन डिस्क स्प्लिट सीट वेरिएंट की कीमत 1,23,187 रुपए रखी गई है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

नई Pulsar सीरीज में क्या खास?

कंपनी की ओर से Pulsar 125 और Pulsar 150 की डिजाइन में कई छोटे बदलाव किए गए हैं। दोनों मोटरसाइकिल में अब पांच इंच का टीएफटी इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, टर्न बाय टर्न नेविगेशन, स्‍क्रीन मिररिंग जैसे फीचर्स मिलेंगे। पल्‍सर 150 में निर्माता ऑयल कूल्‍ड तकनीक, नए ग्राफिक्‍स, एलईडी लाइट, मोनोशॉक सस्‍पेंशन, नया एग्‍जॉस्‍टएग्‍जॉस्‍ट सिस्‍टम, डायमंड टाइप फ्रेम मिलते हैं। वहीं 125 पल्‍सर में राइड मोड्स में स्‍पोर्ट्स, रोड, रेन, टाइप सी चार्जिंग पोर्ट, आगे की ओर डिस्‍क ब्रेक, पीछे ड्रम ब्रेक, स्प्लिट सीट जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इंजन और परफोर्मेंस

बजाज पल्‍सर 125 में पहले की तरह ही 124.38 सीसी इंजन दिया गया है। यह इंजन 11.6 बीएचपी और 11.4 न्‍यूटन मीटर टॉर्क प्रदान करता है। इसमें पांच स्‍पीड ट्रांसमिशन दिया गया है। वहीं पल्‍सर 150 में 149.5 सीसी इंजन दिया गया है। यह इंजन 13.8 बीएचपी और 14.1 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। इसमें भी पांच स्‍पीड ट्रांसमिशन दिया गया है।

Created On :   24 Aug 2026 3:09 PM IST

Tags

Next Story