टीवीएस बाइक: TVS Apache RTR 160 खरीदना हुआ महंगा, कंपनी ने बढ़ाए दाम, जानें अब कितनी है नई कीमत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। TVS Motor ने अपनी पॉपुलर Apache RTR 160 सीरीज की कीमतों में एक बार फिर बढ़ोतरी की है। अगस्त 2026 में किए गए इस बदलाव के बाद Apache RTR 160 2V के ज्यादातर वेरिएंट 500 रुपए महंगे हो गए हैं, जबकि Apache RTR 160 4V के कुछ वेरिएंट की कीमत में 500 से 600 रुपयए तक की बढ़ोतरी हुई है। हालांकि राहत की बात यह है कि कुछ वेरिएंट की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
TVS Apache RTR 160 2V की बात करें तो इसके RM Drum Black Edition की कीमत पहले की तरह 1,13,140 रुपए एक्स-शोरूम बनी हुई है। वहीं RM Drum वेरिएंट की कीमत अब 1,15,390 रुपए हो गई है, जो पहले 1,14,890 रुपए थी। RM Disc वेरिएंट अब 1,18,590 रुपये में मिलेगा, जबकि इसकी पुरानी कीमत 1,18,090 रुपए थी। इसी तरह RM Disc BT की कीमत 1,21,690 रुपए, Racing Edition की कीमत 1,22,990 रुपए और Dual Channel ABS वेरिएंट की कीमत 1,26,040 रुपए हो गई है। इन सभी वेरिएंट पर 500 रुपए की बढ़ोतरी की गई है।
Apache RTR 160 4V की कीमतों में भी बदलाव किया गया है, लेकिन यहां सभी वेरिएंट महंगे नहीं हुए हैं। RM Disc Black Edition की कीमत 1,19,140 रुपए और Single Channel ABS वेरिएंट की कीमत 1,25,890 रुपए पर पहले जैसी ही बनी हुई है। दूसरी तरफ Dual Channel ABS with USD वेरिएंट अब 1,31,740 रुपए का हो गया है, जिसमें 600 रुपएकी बढ़ोतरी हुई है। USD with TFT वेरिएंट की कीमत 1,38,690 रुपए हो गई है, यानी इसकी कीमत 500 रुपए बढ़ी है।
खास बात यह है कि कीमत बढ़ाने के बावजूद TVS ने Apache RTR 160 2V और 4V में किसी तरह का मैकेनिकल बदलाव नहीं किया है। यानी ग्राहकों को पहले वाला ही इंजन और लगभग वही फीचर्स मिलेंगे। इसलिए यह कीमत बढ़ोतरी किसी नए अपडेट या अतिरिक्त फीचर के बदले नहीं की गई है।
यह भी पढ़े -नई Bajaj Pulsar N160 S और N160 SS हुई लॉन्च, इसमें है 4-वॉल्व इंजन, 4 राइडिंग मोड्स और स्मार्ट फीचर्स
Apache RTR 160 2V में 159.7cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन मिलता है। अलग-अलग स्रोतों में पावर आंकड़ों में मामूली अंतर दर्ज है, जबकि मौजूदा रिपोर्ट के अनुसार यह इंजन करीब 16 PS की ताकत और 13.85 Nm का टॉर्क देता है। बाइक में 5-स्पीड गियरबॉक्स मिलता है। वेरिएंट के हिसाब से इसमें LED लाइटिंग, ब्लूटूथ कनेक्टिविटी, Glide Through Technology, राइड मोड और डुअल-चैनल ABS जैसे फीचर्स भी मिलते हैं।
वहीं Apache RTR 160 4V में 159.7cc का ऑयल-कूल्ड, सिंगल-सिलेंडर, 4-वाल्व इंजन दिया गया है। यह इंजन 17.55 bhp की पावर और 14.73 Nm का टॉर्क पैदा करता है। 4V मॉडल को खास तौर पर ज्यादा स्पोर्टी परफॉर्मेंस चाहने वाले ग्राहकों के लिए तैयार किया गया है।
Created On :   8 Aug 2026 10:00 PM IST







