मिड साइज सेडान: Volkswagen Virtus का लिमिटेड एडिशन लॉन्च, नए कलर और स्पोर्टी लुक वाली इस कार की एक्स-शोरूम कीमत 19.19 लाख रुपए है

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जर्मन की कार निर्माता कंपनी फॉक्सवैगन (Volkswagen) ने भारतीय बाजार में अपनी प्रीमियम सेडान Virtus के चार साल पूरे होने के मौके पर इसका नया Anniversary Edition लॉन्च किया है। नई Volkswagen Virtus Anniversary Edition को GT Plus Sport वेरिएंट के आधार पर तैयार किया गया है। कंपनी ने इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.19 लाख रुपए रखी है। आइए जानते हैं इसकी खूबियां...
यह भी पढ़े -Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्च, मिला पैनोरमिक सनरूफ और 540° कैमरे जैसे कई शानदार फीचर्स
Volkswagen Virtus Anniversary Edition की खूबियां
इस स्पेशल एडिशन की सबसे बड़ी खासियत इसका नया Avocado Pearl एक्सटीरियर कलर है। इसके साथ ब्लैक रूफ, ब्लैक अलॉय व्हील्स और स्पोर्टी डिजाइन एलिमेंट्स दिए गए हैं, जो कार को पहले से ज्यादा प्रीमियम लुक देते हैं। हालांकि इसके मैकेनिकल सेटअप में कोई बदलाव नहीं किया गया है।
यह भी पढ़े -Ranger Rover SV Ultra भारत में हुई लॉन्च, इस सबसे एडवांस और एक्सक्लूसिव एसयूवी की कीमत 3.80 करोड़ रुपए है
इसमें 8 इंच का डिजिटल कॉकपिट, इलेक्ट्रिक सनरूफ, लेजर रेड एम्बिएंट लाइटिंग, ऑटो हेडलाइट्स, रेन सेंसिंग वाइपर, ऑटो-डिमिंग इनसाइड रियर व्यू मिरर और एल्युमिनियम पैडल्स जैसे कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। वहीं सुरक्षा के लिहाज से भी Volkswagen Virtus Anniversary Edition में 6 एयरबैग्स के अलावा 40 से अधिक एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं। इसके साथ ही कंपनी ने यह भी घोषणा की है कि Virtus और Taigun के ग्राहक अब डीलरशिप पर ही 360 डिग्री कैमरा सिस्टम, फ्रंट पार्किंग सेंसर और पडल लैंप जैसी जेन्युइन एक्सेसरीज भी लगवा सकेंगे।
इंजन और परफोर्मेंस
इंजन की बात करें तो इसमें वही 1.5-लीटर TSI EVO टर्बो पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 150 पीएस की पावर और 250 एनएम का टॉर्क पैदा करता है। यह इंजन 7-स्पीड DSG ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से लैस है, जिससे शानदार परफॉर्मेंस और स्मूद ड्राइविंग एक्सपीरियंस मिलता है।
Created On :   6 Aug 2026 1:41 PM IST







