महिन्द्रा एसयूवी: Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्च, मिला पैनोरमिक सनरूफ और 540° कैमरे जैसे कई शानदार फीचर्स

Mahindra Scorpio N Facelift हुई लॉन्च, मिला पैनोरमिक सनरूफ और 540° कैमरे जैसे कई शानदार फीचर्स
कंपनी ने इसकी डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किया है, लेकिन फीचर्स और केबिन को पहले से कहीं अधिक प्रीमियम बनाया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी एसयूवी निर्माता कंपनी महिंद्रा ने अपनी पॉपुलर एसयूवी Scorpio N का नया फेसलिफ्ट मॉडल भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी डिजाइन में कोई खास बदलाव नहीं किया है, लेकिन फीचर्स और केबिन को पहले से कहीं अधिक प्रीमियम बनाया है। इसके अलावा एसयूवी के इंजन में भी कोई बदलाव नहीं किया गया है। नई SUV की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 13.69 लाख रुपए रखी गई है, जबकि टॉप वेरिएंट की कीमत 25.49 लाख रुपए तक जाती है। आइए जानते हैं इसकी खूबियां...

नई Scorpio N Facelift में क्या खास?

नई Scorpio N Facelift का बाहरी डिजाइन पहले जैसा दमदार और मस्कुलर रखा गया है, लेकिन इसमें नई डिजाइन की फ्रंट ग्रिल, नए 18 इंच डायमंड-कट अलॉय व्हील और कुछ कॉस्मेटिक बदलाव किए गए हैं, जिससे SUV पहले से ज्यादा प्रीमियम दिखाई देती है। कंपनी ने इसकी मजबूत रोड प्रेजेंस को बरकरार रखा है, जो Scorpio की सबसे बड़ी पहचान मानी जाती है।

इस फेसलिफ्ट का सबसे बड़ा बदलाव इसके केबिन में देखने को मिलता है। अब इसमें बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, नया डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 540-डिग्री सराउंड व्यू कैमरा और पहली बार पैनोरमिक सनरूफ जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके अलावा 65W USB Type-C फास्ट चार्जिंग, 12 स्‍पीकर के साथ सोनी का ऑडियो सिस्‍टम, बेहतर कनेक्टिविटी और कई नए प्रीमियम फीचर्स के अलावा सुरक्षा के लिए ADAS जैसे फीचर्स भी जोड़े गए हैं।

इंजन और पावर

इंजन के मामले में कंपनी ने कोई बदलाव नहीं किया है। नई Scorpio N में पहले की तरह 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल और 2.2-लीटर डीजल इंजन का विकल्प मिलता है। दोनों इंजन 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ उपलब्ध हैं। चुनिंदा वेरिएंट्स में 4WD (फोर-व्हील ड्राइव) का विकल्प भी दिया गया है।

Created On :   5 Aug 2026 9:43 PM IST

Tags

Next Story