e- Scooter: E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, AI टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स से मिलेगा शानदार राइडिंग का एक्सपीरियंस

E3 Trion इलेक्ट्रिक स्कूटर लॉन्च, AI टेक्नोलॉजी और स्मार्ट फीचर्स से मिलेगा शानदार राइडिंग का एक्सपीरियंस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बेंगलुरु स्थित स्टार्टअप E3 Electric.AI ने अपना नया इलेक्ट्रिक स्कूटर E3 Trion लॉन्च कर दिया है। कंपनी का दावा है कि यह देश का पहला इंटेलिजेंट यानी AI आधारित इलेक्ट्रिक स्कूटर है, जिसे आधुनिक तकनीक और रोजमर्रा की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इसकी बुकिंग भी शुरू कर दी गई है। हालांकि कंपनी ने अभी सभी स्पेसिफिकेशन और कीमत का पूरा खुलासा नहीं किया है, लेकिन कई ऑटो रिपोर्ट्स के अनुसार इसकी शुरुआती कीमत करीब 1 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) के आसपास हो सकती है। आइए जानते हैं इसकी खूबियां...

E3 Electric.AI की खूबियां

E3 Trion की सबसे बड़ी खासियत इसका AI आधारित सिस्टम है। कंपनी के अनुसार यह तकनीक स्कूटर की बैटरी, मोटर और अन्य महत्वपूर्ण हिस्सों की लगातार निगरानी करती है। यदि किसी हिस्से में खराबी आने की संभावना होती है तो यह पहले ही राइडर को अलर्ट कर सकती है। इससे वाहन की सुरक्षा बढ़ती है और समय रहते मेंटेनेंस कराना आसान हो जाता है।

इस स्कूटर को फैमिली सेगमेंट को ध्यान में रखकर डिजाइन किया गया है। इसमें लंबी और आरामदायक सीट, फ्लैट फुटबोर्ड तथा पीछे बैठने वाले के लिए बैकरेस्ट जैसी सुविधाएं दी गई हैं। इसके अलावा कंपनी ने मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल किया है, जिससे भविष्य में जरूरत के अनुसार नए फीचर्स और अपग्रेड जोड़े जा सकेंगे।

कंपनी का कहना है कि E3 Trion में डिजिटल ट्विन तकनीक का भी इस्तेमाल किया गया है, जो बैटरी की सुरक्षा और परफॉर्मेंस पर लगातार नजर रखती है। इसके साथ कई स्मार्ट कनेक्टेड फीचर्स दिए गए हैं, जिससे स्कूटर का उपयोग पहले से अधिक आसान और सुरक्षित बनता है।

लॉन्च से पहले E3 Trion को ग्लोबल ऑटोमोटिव रिसर्च सेंटर (GARC) से CMVR टाइप अप्रूवल सर्टिफिकेट मिल चुका है। इसका मतलब है कि यह स्कूटर भारत के सभी जरूरी सुरक्षा और वाहन मानकों पर खरा उतरता है और सार्वजनिक सड़कों पर चलाने के लिए पूरी तरह मंजूर है। इसके अलावा इसे सरकार के VAHAN पोर्टल पर भी लिस्ट किया जा चुका है।

Created On :   6 Aug 2026 9:24 PM IST

Tags

Next Story