एमजी हेक्टर एसयूवी: MG Hector डीजल का नया वेरिएंट लॉन्च, अब कम कीमत में मिलेगा दमदार 7-सीटर SUV का विकल्प

MG Hector डीजल का नया वेरिएंट लॉन्च, अब कम कीमत में मिलेगा दमदार 7-सीटर SUV का विकल्प
नई MG Hector Plus में 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो लगभग 170 PS की पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। JSW MG मोटर इंडिया की Hector Plus देश में काफी पॉपुलर एसयूवी है। कंपनी ने दिसंबर 2025 में Hector और Hector Plus फेसलिफ्ट को लॉन्च किया था। हालांकि, कंपनी ने उस समय सिर्फ पेट्रोल वेरिएंट को बाजार में उतारा था। वहीं अब कंपनी ने भारतीय ग्राहकों के लिए इसका नया डीजल वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसे Sharp Pro ट्रिम में पेश किया है, जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 20 लाख रुपए रखी गई है। आइए जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में...

नए डीजल वेरिएंट क्या है खास?

MG Hector Plus का नया डीजल वेरिएंट 7-सीटर लेआउट के साथ आता है और इसे Sharp Pro ट्रिम में पेश किया गया है। नई SUV में कई प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं। इसमें 14-इंच HD टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम दिया गया है, जो कि वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay के साथ आता है। इसके अलावा इसमें पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, 360-डिग्री कैमरा, कनेक्टेड कार टेक्नोलॉजी शामिल है। सुरक्षा के लिहाज से इसमें लेवल-2 ADAS सेफ्टी फीचर्स, 6 एयरबैग और कई एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं।

इंजन और ट्रांसमिशन

नई MG Hector Plus में 2.0-लीटर डीजल इंजन दिया गया है, जो लगभग 170 PS की पावर और 350 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स मिलता है। फिलहाल इस डीजल वेरिएंट में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन का विकल्प उपलब्ध नहीं है।

इन SUV से होगा मुकाबला

भारतीय बाजार में नई MG Hector Plus Diesel का सीधा मुकाबला Tata Safari, Hyundai Alcazar और Mahindra XUV700 जैसी पॉपुलर 7-सीटर SUVs से होगा।

Created On :   1 Aug 2026 6:40 PM IST

Tags

Next Story