Xiaomi SkyNomad Series: शाओमी ने लॉन्च की 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी, नए Kunlun आर्किटेक्चर पर बनी यह SUV सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में देगी 505Km तक की रेंज

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। चीन की टेक और इलेक्ट्रिक वाहन निर्माता Xiaomi ने अपनी नई SkyNomad Series को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है। यह कंपनी की पहली Extended-Range Electric Vehicle (EREV) SUV सीरीज है, जिसे नए Kunlun Architecture पर तैयार किया गया है। कंपनी का दावा है कि SkyNomad N70 Max एक बार चार्ज होने पर 505 किलोमीटर तक सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में चल सकती है, जबकि कुल ड्राइविंग रेंज 1,700 किलोमीटर से अधिक तक पहुंच जाती है। कंपनी ने फिलहाल चीन में प्री-बुकिंग शुरू कर दी है और सितंबर से इसकी डिलीवरी शुरू होने की उम्मीद है। आइए जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में...
यह भी पढ़े -Mini Cooper Convertible का Stardust Edition भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है शानदार डिजाइन के साथ प्रीमियम फीचर्स और दमदार इंजन
SkyNomad Series की कीमत
Xiaomi ने फिलहाल SkyNomad Series में दो मॉडल लॉन्च किए हैं। इनमें SkyNomad N70 Max – 5-सीटर ऑल-व्हील ड्राइव SUV और SkyNomad N90 Max – 7-सीटर फ्लैगशिप फैमिली SUV शामिल है। दोनों मॉडल Extended-Range Electric Vehicle तकनीक के साथ आते हैं। बात करें कीमत की तो, चीन में SkyNomad N70 Max की शुरुआती प्री-सेल कीमत 2,59,900 युआन (करीब 36.7 लाख रुपए) रखी गई है। वहीं SkyNomad N90 Max की कीमत 2,99,900 युआन (करीब 42.4 लाख रुपए) से शुरू होती है।
SkyNomad Series की खूबियां
बड़ी SkyNomad N90 Max की लंबाई 5,285mm और व्हीलबेस 3,080mm है, जबकि N70 Max की लंबाई 4,960mm और व्हीलबेस 2,950mm है। Xiaomi का दावा है कि सात सीटों वाली N90 Max में यात्रियों के लिए 2,760mm तक की जगह और 1,831 लीटर तक का सामान रखने की क्षमता मिलती है।
कंपनी ने इस SUV में पावर-एडजस्टेबल सीटें, चार तक जीरो-ग्रेविटी सीटें, 16-पॉइंट मसाज, हीटिंग, वेंटिलेशन, बिल्ट-इन रेफ्रिजरेटर वाला स्लाइडिंग सेंटर कंसोल और 30 से ज्यादा स्टोरेज कंपार्टमेंट भी दिए हैं।SkyNomad सीरीज का केबिन Snapdragon 8 Gen 3-बेस्ड डोमेन कंट्रोलर से चलता है। इसमें डुअल 5G कनेक्टिविटी, Wi-Fi 7, छह-स्क्रीन वाला इंफोटेनमेंट सिस्टम, 25-स्पीकर वाला ऑडियो सिस्टम और 6.9-इंच का रियर कंट्रोल डिस्प्ले भी है।
Xiaomi ने गाड़ी में अपना Hyper XiaoAi वॉयस असिस्टेंट भी दिया है, जो वॉयस कमांड के जरिए केबिन को 11 अलग-अलग सीटिंग लेआउट में बदल सकता है। इस इलेक्ट्रिक SUV में 700 TOPS वाला असिस्टेड-ड्राइविंग प्लेटफॉर्म, LiDAR, 4D मिलीमीटर-वेव रडार और Xiaomi का HAD असिस्टेड-ड्राइविंग सिस्टम (जो इसके XLA आर्किटेक्चर पर बना है) भी मिलता है।
नई SUV में स्टील और एल्युमिनियम से बना हाई-स्ट्रेंथ बॉडी स्ट्रक्चर दिया गया है। इसमें 2,200MPa अल्ट्रा हाई-स्ट्रेंथ स्टील, 12 एयरबैग, मल्टी-लेयर बैटरी प्रोटेक्शन सिस्टम और कई एडवांस ड्राइवर असिस्टेंस फीचर्स दिए गए हैं, जो सुरक्षा को बेहतर बनाते हैं।
यह भी पढ़े -Avore EX इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल हुई लॉन्च, एक बार चार्ज करने पर मिलेगी 260 किमी तक की रेंज
505Km तक की EV-ओनली रेंज
SkyNomad Series की सबसे बड़ी खासियत इसकी इलेक्ट्रिक ड्राइविंग क्षमता है। कंपनी के अनुसार, SkyNomad N70 Max में 76kWh की बैटरी दी गई है, जो CLTC मानक के अनुसार 505 किलोमीटर तक की EV-ओनली रेंज देती है। वहीं SkyNomad N90 Max करीब 464 किलोमीटर तक केवल बिजली से चल सकती है।
पेट्रोल इंजन सिर्फ बैटरी चार्ज करेगा
SkyNomad Series पारंपरिक हाइब्रिड SUV से अलग है। इसमें दिया गया 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन पहियों को सीधे नहीं चलाता, बल्कि केवल बैटरी को चार्ज करने के लिए जनरेटर की तरह काम करता है। गाड़ी हमेशा इलेक्ट्रिक मोटर से चलती है, जिससे ड्राइविंग का एक्सपीरियंस पूरी तरह इलेक्ट्रिक कार जैसा मिलता है।
Created On :   31 July 2026 7:30 PM IST





