किआ की आगामी हाइब्रिड एसयूवी: Kia Sorento का नया टीजर जारी, हाइब्रिड पावर और प्रीमियम फीचर्स से लैस इस एसयूवी की भारत में जल्द होगी एंट्री

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। किआ इंडिया ने अपनी नई Kia Sorento Hybrid एसयूवी का आधिकारिक टीजर जारी कर दिया है। यह कंपनी की भारत में पहली हाइब्रिड एसयूवी होगी और लॉन्च के बाद इसे किआ की फ्लैगशिप ICE SUV के रूप में पेश किया जाएगा। टीजर जारी करने के साथ ही किआ इंडिया ने Sorento Hybrid की आधिकारिक प्री-बुकिंग भी शुरू कर दी है। कंपनी जल्द ही इसकी लॉन्च डेट, कीमत और वेरिएंट्स की पूरी जानकारी शेयर करेगी। टीजर में क्या है खास और कब तक होगी ये लॉन्च? जाइए जानते हैं इससे जुड़ी अन्य डिटेल...
यह भी पढ़े -Tesla Model Y अब होगी और भी स्मार्ट! मिलेगा Grok AI फीचर, हिंदी सहित कई भाषाओं में करेगा बात
टीजर में क्या खास?
जारी किए गए Kia Sorento Hybrid एसयूवी के टीजर में फ्रंट डिजाइन की झलक दिखाई गई है। टीजर से पता चलता है कि, आने वाली इस एसयूवी में किआ की नई डिजाइन लैंग्वेज के साथ LED लाइटिंग, बड़ी ग्रिल और मजबूत रोड प्रेजेंस देखने को मिलेगी। यह एसयूवी तीन-रो सीटिंग लेआउट के साथ आएगी।
यह भी पढ़े -शाओमी ने लॉन्च की 7 सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी, नए Kunlun आर्किटेक्चर पर बनी यह SUV सिर्फ इलेक्ट्रिक मोड में देगी 505Km तक की रेंज
मिल सकते हैं प्रीमियम फीचर्स
नई Sorento में शानदार फीचर्स दिए जा सकते हैं। इसमें 18 इंच अलॉय व्हील्स, 24 इंच इंफोटेनमेंट सिस्टम और इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, हेड्स-अप डिस्प्ले, पैनोरमिक सनरूफ, प्रीमियम साउंड सिस्टम, वायरलैस चार्जर, पैनोरमिक सनरूफ, Level-2 ADAS जैसे कई फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
पहली हाइब्रिड SUV होगी
नई Kia Sorento भारत में किआ की पहली हाइब्रिड एसयूवी होगी। इसमें 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन के साथ हाइब्रिड सिस्टम मिलने की उम्मीद है, जो बेहतर माइलेज के साथ दमदार प्रदर्शन भी देगा। कुछ वेरिएंट्स में ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) का विकल्प भी मिल सकता है।
यह भी पढ़े -Mini Cooper Convertible का Stardust Edition भारत में हुआ लॉन्च, इसमें है शानदार डिजाइन के साथ प्रीमियम फीचर्स और दमदार इंजन
किन गाड़ियों से होगा मुकाबला?
भारतीय बाजार में लॉन्च होने के बाद Kia Sorento Hybrid का सीधा मुकाबला Toyota Fortuner, Skoda Kodiaq, Volkswagen Tayron और Jeep Meridian जैसी प्रीमियम 7-सीटर एसयूवी से होगा।
Created On :   3 Aug 2026 7:40 PM IST




