न्यू बाइक: नई Bajaj Pulsar N160 S और N160 SS हुई लॉन्च, इसमें है 4-वॉल्व इंजन, 4 राइडिंग मोड्स और स्मार्ट फीचर्स

नई Bajaj Pulsar N160 S और N160 SS हुई लॉन्च, इसमें है 4-वॉल्व इंजन, 4 राइडिंग मोड्स और स्मार्ट फीचर्स
कंपनी ने इन दोनों बाइक्स में ज्यादा पावर, एडवांस टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स दिए हैं।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बजाज ऑटो ने भारतीय बाजार में अपनी पॉपुलर Pulsar N लाइनअप को बढ़ाते हुए दो नई मोटरसाइकिलें Pulsar N160 S और Pulsar N160 SS लॉन्च कर दी हैं। कंपनी ने इन दोनों बाइक्स में ज्यादा पावर, एडवांस टेक्नोलॉजी और प्रीमियम फीचर्स दिए हैं। नया 4-वॉल्व इंजन, 4 राइडिंग मोड्स, स्मार्ट कनेक्टिविटी और गूगल मैप्स सपोर्ट जैसी खूबियां इन्हें अपने सेगमेंट की सबसे आधुनिक बाइक्स में शामिल करती हैं।

कंपनी ने दोनों नई बाइक्स को अटलांटिक ब्लू, पर्ल मेटैलिक व्हाइट और ब्रुकलिन ब्लैक जैसे रंगों में पेश किया है, जो इन्हें और ज्यादा स्पोर्टी लुक देते हैं। इनकी एक्स-शोरूम कीमत 1,33,511 और 1,42,585 रुपए है। आइए जानते हैं बाइक की खूबियां...

Pulsar N160 S और N160 SS में क्या खास?

इन नई बाइक्स की सबसे बड़ी खासियत चार राइडिंग मोड्स हैं। अलग-अलग सड़क और मौसम की परिस्थितियों के अनुसार राइडर अपनी जरूरत के हिसाब से मोड चुन सकता है। इससे बाइक की परफॉर्मेंस और कंट्रोल दोनों बेहतर हो जाते हैं।

Pulsar N160 SS में इलेक्ट्रॉनिक थ्रॉटल बॉडी (ETB) दी गई है, जो इस सेगमेंट में पहली बार देखने को मिल रही है। इसके साथ क्रॉल टेक्नोलॉजी भी मिलती है, जिससे धीमी गति में बाइक चलाना आसान हो जाता है। Pulsar N160 SS में 5-इंच TFT डिजिटल डिस्प्ले दिया गया है, जिसमें गूगल मैप्स इंटीग्रेशन और स्मार्ट नेविगेशन की सुविधा मिलती है। वहीं, N160 S में ब्लूटूथ कनेक्टिविटी के साथ LCD इंस्ट्रूमेंट कंसोल और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन दिया गया है।

इंजन और परफोर्मेंस

नई Pulsar N160 S और N160 SS में कंपनी ने नया 4-वॉल्व इंजन दिया है, जो पहले के मुकाबले बेहतर परफॉर्मेंस और स्मूद राइडिंग का एक्सपीरियंस देता है। यह इंजन शहर की ट्रैफिक और हाईवे दोनों पर बेहतर रिस्पॉन्स देने के लिए तैयार किया गया है।

Created On :   7 Aug 2026 7:45 PM IST

Tags

Next Story