नई पिकअप: Volkswagen ने पेश की नई Tukan Pickup, दमदार लुक के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

Volkswagen ने पेश की नई Tukan Pickup, दमदार लुक के साथ मिलेंगे शानदार फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जर्मन ऑटोमोबाइल कंपनी Volkswagen ने अपनी नई कॉम्पैक्ट पिकअप Tukan को आधिकारिक तौर पर पेश कर दिया है। इसे खास तौर पर ब्राजील और दक्षिण अमेरिकी बाजारों के लिए तैयार किया गया है। कंपनी की यह नई पिकअप MQB प्लेटफॉर्म पर आधारित Volkswagen की पहली पिकअप होगी। Tukan को 2027 में बाजार में उतारने की तैयारी है और यह कामकाज के साथ-साथ रोजमर्रा के इस्तेमाल को ध्यान में रखकर बनाई गई है। आइए जानते हैं इसकी खूबियों के बारे में...

पहली बार सामने आया पूरा डिजाइन

Volkswagen ने 21 अगस्त 2026 को ब्राजील के Barretos में आयोजित Festa do Peão de Boiadeiro कार्यक्रम के दौरान Tukan के एक्सटीरियर डिजाइन को पूरी तरह से पेश किया। इससे पहले कंपनी इस पिकअप को कैमोफ्लाज के साथ दिखा चुकी थी। बात करें डिजाइन की तो Tukan का डिजाइन पारंपरिक बड़ी पिकअप की तुलना में ज्यादा कॉम्पैक्ट और SUV जैसा नजर आता है। इसके फ्रंट में पतली LED लाइट्स, कनेक्टेड LED DRL और चौड़ी ब्लैक ग्रिल दी गई है। बॉडी पर मजबूत क्लैडिंग, चौकोर व्हील आर्च और साइड स्टेप्स इसे एक दमदार लुक देते हैं।

सिंगल और डबल कैब का विकल्प

Volkswagen Tukan को अलग-अलग जरूरतों के हिसाब से तैयार कर रही है। इसकी सिंगल-कैब Robust वर्जन को खास तौर पर कामकाज और व्यावसायिक इस्तेमाल के लिए पेश किया गया है। वहीं, डबल-कैब Extreme वर्जन ज्यादा प्रीमियम और लाइफस्टाइल ग्राहकों को ध्यान में रखता है। इसका लॉन्च कलर Canary Yellow रखा गया है, जो Tukan को सड़क पर अलग पहचान देने वाला है।

MQB प्लेटफॉर्म पर बनी पहली Volkswagen Pickup

Tukan की सबसे बड़ी खासियत इसका प्लेटफॉर्म है। यह Volkswagen की MQB आर्किटेक्चर पर आधारित पहली पिकअप है। कंपनी के मुताबिक MQB प्लेटफॉर्म वजन कम रखने, मजबूत बॉडी और बेहतर ड्राइविंग डायनेमिक्स जैसी खूबियों के लिए जाना जाता है। हालांकि पिकअप की जरूरतों को पूरा करने के लिए इसमें जरूरी बदलाव किए गए हैं। इसके पीछे रिजिड एक्सल और लीफ-स्प्रिंग सस्पेंशन दिया गया है। इसका मकसद पिकअप को बेहतर लोड क्षमता और मजबूती देना है, जबकि Volkswagen की कोशिश ड्राइविंग कम्फर्ट को भी बरकरार रखने की है।

इंजन

Volkswagen ने अभी Tukan के सभी इंजन और पावर आउटपुट की पूरी जानकारी नहीं दी है। लेकिन, इंडस्ट्री सूत्रों के अनुसार, कंपनी इसमें अलग-अलग इंजन विकल्प दे सकती है। जबकि ज्यादा ऊंचे वेरिएंट में 1.5 TSI Evo2 माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक मिलने की संभावना है। रिपोर्टों के अनुसार Tukan की पेलोड क्षमता 700 किलोग्राम से अधिक हो सकती है।

Created On :   23 Aug 2026 1:13 PM IST

Next Story