Top Sale Car: अगस्त 2026 में Tata Punch बनी देश की नंबर-1 कार, Wagon R और Swift को छोड़ा पीछे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय कार बाजार में अगस्त 2026 में बड़ा बदलाव देखने को मिला। Tata Motors की पॉपुलर कॉम्पैक्ट SUV Tata Punch ने बिक्री के मामले में देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार का खिताब अपने नाम कर लिया। अगस्त में Punch की 21,320 यूनिट्स बिकीं। खास बात यह है कि पिछले साल अगस्त के मुकाबले इसकी बिक्री करीब 99 फीसदी बढ़ी है। आंकड़ों के अनुसार, टाटा पंच ने Maruti Suzuki की Wagon R और Swift जैसी पॉपुलर कारों को बिक्री के मामले में पछाड़ दिया है।
Tata Punch बनी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार
अगस्त 2026 की सेलिंग लिस्ट में Tata Punch ने पहला स्थान हासिल किया। कंपनी ने इस महीने Punch की 21,320 यूनिट्स बेचीं। अगस्त 2025 में इसकी करीब 10,704 यूनिट्स बिकी थीं। इस तरह एक साल में Punch की बिक्री लगभग दोगुनी हो गई और इसमें 99 प्रतिशत की सालाना बढ़ोतरी दर्ज की गई।
यह भी पढ़े -Jawa 42 Bobber All Stars नए ग्राफिक्स और 6 कलर ऑप्शन के साथ हुई लॉन्च, कीमत 2.09 लाख रुपए से शुरू
Wagon R दूसरे और Swift तीसरे नंबर पर
अगस्त की बिक्री रैंकिंग में Maruti Suzuki Wagon R दूसरे नंबर पर रही। इसकी 20,180 यूनिट्स बिकीं। पिछले साल अगस्त में Wagon R की 14,552 यूनिट्स बिकी थीं, यानी इसकी बिक्री में करीब 39 प्रतिशत की सालाना वृद्धि हुई। वहीं Maruti Suzuki Swift 19,832 यूनिट्स की बिक्री के साथ तीसरे स्थान पर रही। Swift की बिक्री पिछले साल के मुकाबले करीब 60 प्रतिशत बढ़ी। टॉप-5 में चौथे स्थान पर Maruti Suzuki Fronx और पांचवें स्थान पर Ertiga रही। Fronx की 18,730 यूनिट्स और Ertiga की 18,516 यूनिट्स बिकीं।
यह भी पढ़े -Royal Enfield Himalayan 440 भारत में लॉन्च, पुराने अंदाज और नए फीचर्स के साथ मिला दमदार 443cc इंजन
अगस्त 2026 की टॉप-10 सेलिंग कार
Tata Punch: 21,320 यूनिट्स
Maruti Suzuki Wagon R: 20,180 यूनिट्स
Maruti Suzuki Swift: 19,832 यूनिट्स
Maruti Suzuki Fronx: 18,730 यूनिट्स
Maruti Suzuki Ertiga: 18,516 यूनिट्स
Tata Nexon: 18,431 यूनिट्स
Maruti Suzuki Dzire: 18,418 यूनिट्स
Hyundai Creta: 16,288 यूनिट्स
Maruti Suzuki Baleno: 15,746 यूनिट्स
Mahindra Scorpio: टॉप-10 में शामिल
Created On :   7 Sept 2026 6:40 PM IST








