न्यू बाइक: 2027 Yamaha Crosser ADV हुई लॉन्च, दमदार लुक के साथ मिलेग नए फीचर्स

2027 Yamaha Crosser ADV हुई लॉन्च, दमदार लुक के साथ मिलेग नए फीचर्स
नई Crosser को देखने पर इसका एडवेंचर बाइक वाला अंदाज साफ नजर आता है। बाइक में ऊंचा और मजबूत फ्रंट डिजाइन दिया गया है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। जापान की दो पहिया वाहन निर्माता कंपनी Yamaha ने 2027 मॉडल ईयर की Crosser ADV को ब्राजील के बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस बाइक को नए फीचर्स, बेहतर सुरक्षा और एडवेंचर-केंद्रित डिजाइन के साथ पेश किया है। इसकी शुरुआती कीमत ब्राजील में 22,890 ब्राजीली रियल, यानी भारतीय मुद्रा में करीब 4.27 लाख रुपए के आसपास बताई गई है।

फिलहाल Yamaha की भारतीय वेबसाइट पर Crosser को भारत में बिक्री के लिए लिस्ट नहीं किया गया है। इसलिए अभी भारत में इसके लॉन्च की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं है। आइए जानते हैं इस बाइक की खूबियां...

2027 Yamaha Crosser का डिजाइन और फीचर्स

नई Crosser को देखने पर इसका एडवेंचर बाइक वाला अंदाज साफ नजर आता है। बाइक में ऊंचा और मजबूत फ्रंट डिजाइन दिया गया है, जबकि इसका पूरा बॉडीवर्क इसे रफ एंड टफ लुक देता है। Yamaha ने इसे S और Z वेरिएंट में पेश किया है। नई Crosser में Yamaha ने एडवांस फीचर्स पर भी ध्यान दिया है। बाइक में प्रोजेक्‍टर हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, एलईडी इंडीकेटर, डिजिटल इंस्‍ट्रूमेंट क्‍लस्‍टर, ब्‍लूटूथ कनेक्‍टिविटी, स्‍पोक व्‍हील, सिंगल सीट, 17 और 19 इंच व्‍हील, एबीएस जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

इंजन और माइलेज

2027 Yamaha Crosser में 149cc का इंजन दिया गया है। यह इंजन 11.4 हॉर्स पावर और 12.75 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क प्रदान करता है। इस मोटरसाइकिल को 5 स्‍पीड ट्रांसमिशन के साथ ऑफर किया गया है। उपलब्ध रिपोर्टों के अनुसार यह फ्लेक्स-फ्यूल इंजन है, यानी बाजार के हिसाब से पेट्रोल के साथ अलग-अलग ईंधन मिश्रण पर भी काम कर सकता है। बाइक का माइलेज करीब 43.1 किलोमीटर प्रति लीटर तक बताया गया है।

Created On :   11 Sept 2026 7:26 PM IST

Tags

Next Story