न्यू एसयूवी: Tata Sierra Legend Series भारत में प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च, कीमत 11.99 लाख से शुरू

Tata Sierra Legend Series भारत में प्रीमियम फीचर्स के साथ लॉन्च, कीमत 11.99 लाख से शुरू

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। टाटा मोटर्स ने अपनी पॉपुलर SUV Sierra की नई Legend Series को भारतीय बाजार में लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस सीरीज को मौजूदा Sierra रेंज के साथ पेश किया है। नई Legend Series में ज्यादा प्रीमियम केबिन, बेहतर आराम और कई एडवांस फीचर्स जोड़े गए हैं। Legend Series को पांच प्रमुख ट्रिम्स में पेश किया गया है। इनमें Smart+ L, Pure L, Pure L(O), Pure+ L और Adventure+ L शामिल हैं। पूरी Legend Series में कुल 18 वेरिएंट कॉम्बिनेशन उपलब्ध हैं। आइए जानते हैं इसकी कीमत और खूबियां...

Sierra Legend Series की कीमत

कीमत की बात करें तो Smart+ L की शुरुआती कीमत 11.99 लाख रुपए है। Pure L की कीमत 13.79 लाख रुपए से शुरू होती है, जबकि Pure L(O) 14.29 लाख रुपए में उपलब्ध है। Pure+ L की शुरुआती कीमत 14.99 लाख रुपए और Adventure+ L की कीमत 16.99 लाख रुपए से शुरू होती है। अलग-अलग इंजन और गियरबॉक्स के हिसाब से टॉप कीमत 19.49 लाख रुपए तक पहुंचती है। सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं।

ज्यादा प्रीमियम एक्सपीरियंस

Tata Sierra Smart+ L से ही कंपनी ने केबिन को पहले के मुकाबले ज्यादा प्रीमियम बनाने की कोशिश की है। इसमें लेदरेट सीटें और इंटीरियर ट्रिम, स्टीयरिंग-माउंटेड कंट्रोल, ऑटो-फोल्डिंग ORVM और रूफ रेल्स जैसे फीचर्स मिलते हैं। सुरक्षा के लिहाज से Legend Series में छह एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम, चारों पहियों पर डिस्क ब्रेक और इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसके बाद Pure L वेरिएंट में 10.25-इंच टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस Apple CarPlay और Android Auto, रियर पार्किंग कैमरा, 8-स्पीकर साउंड सिस्टम, क्रूज कंट्रोल, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम और 17-इंच अलॉय व्हील जैसे फीचर्स जुड़ जाते हैं।

Pure L(O) वेरिएंट को Pure L के ऊपर रखा गया है। इसमें पैनोरमिक सनरूफ के साथ ऑटोमैटिक हेडलैंप और रेन-सेंसिंग वाइपर जैसे फीचर्स मिलते हैं। इससे इस वेरिएंट में सुविधा और प्रीमियम फील दोनों बढ़ जाते हैं। Pure+ L वेरिएंट में Sierra को ज्यादा लग्जरी अनुभव देने वाले फीचर्स मिलते हैं। इसमें फुल लेदरेट इंटीरियर, 6-वे पावर एडजस्टेबल ड्राइवर सीट, वेंटिलेटेड फ्रंट सीट, डुअल-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, थाई-सपोर्ट एक्सटेंडर और पीछे बैठने वाले यात्रियों के लिए Boss Mode जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Adventure+ L में 360 डिग्री कैमरा और ज्यादा टेक्नोलॉजी

Legend Series का सबसे ऊपर वाला Adventure+ L वेरिएंट सबसे ज्यादा फीचर्स के साथ आता है। इसमें 360-डिग्री कैमरा, फ्रंट पार्किंग सेंसर, टेरेन मोड, फ्रीक्वेंसी-डिपेंडेंट डैम्पर्स, दो 12.3-इंच स्क्रीन, रियर सीट रिक्लाइनिंग, एम्बिएंट लाइटिंग, कूल्ड ग्लव बॉक्स और वायरलेस फोन चार्जिंग जैसे फीचर्स मिलते हैं। 360-डिग्री कैमरा खास तौर पर शहर में पार्किंग और तंग जगहों पर SUV को संभालने में उपयोगी होगा। वहीं टेरेन मोड और अपडेटेड सस्पेंशन से अलग-अलग तरह की सड़कों पर ड्राइविंग के लिए अतिरिक्त विकल्प मिलता है।

इंजन में बदलाव नहीं

Tata Sierra Legend Series में मौजूदा पेट्रोल और डीजल इंजन विकल्प जारी रखे गए हैं। इसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर डीजल और 1.5-लीटर डायरेक्ट-इंजेक्शन टर्बो-पेट्रोल इंजन विकल्प मिलते हैं। गियरबॉक्स के तौर पर अलग-अलग वेरिएंट में 6-स्पीड मैनुअल, 6-स्पीड ऑटोमैटिक और 7-स्पीड डुअल-क्लच ऑटोमैटिक का विकल्प दिया गया है।

Created On :   18 Sept 2026 7:20 PM IST

Tags

Next Story