- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारियों में...
MP News: निकाय-पंचायत चुनाव की तैयारियों में जुटी बीजेपी, कोर कमेटी की बैठक में पिछले विधानसभा चुनाव में हारी हुई 66 सीटों पर हुआ मंथन

डिजिटल डेस्क, भोपाल। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में बीते दिन बुधवार को बीजेपी कोर कमेटी की बैठक हुई। बीजेपी पदाधिकारियों ने मीटिंग में 2023 के विधानसभा चुनाव में हारी हुई 66 सीटों पर संगठन को मजबूत करने और आगामी चुनावी रणनीति बनाने पर चर्चा हुई। मिली जानकारी के मुताबिक मीटिंग में आगामी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव को लेकर संगठन की तैयारियों पर भी चर्चा हुई।
यह भी पढ़े -राज्य सरकार ने तत्काल लिया एक्शन, बालाघाट के दुर्गम स्थानों पर पहुंचीं मेडिकल टीमें, हजारों की बचाई जान
बीजेपी पिछले विधानसभा चुनाव में 66 हारी हुई विधानसभा सीटों पर कमजोर बूथ, मंडल और विधानसभा स्तर के संगठन की समीक्षा करने की तैयारी में है। इसके लिए बैठक में जमीनी स्तर पर संगठन की स्थिति का आकलन, क्षेत्रवार रणनीति तैयार करने पर मंथन हुआ।
पिछले विधानसभा चुनाव में हारी हुई सीटों के अलावा पार्टी उन सीटों को भी फोकस में रखा है जिनमें जीत का अंतर 5 हजार या उससे कम वोटों का था। ऐसी सीटों पर संगठन और जनप्रतिनिधियों के बीच बेहतर समन्वय कर जीत का अंतर बढ़ाने पर चर्चा हुई।
यह भी पढ़े -कान्हा टाइगर रिजर्व से प्रारंभ करेंगे सीएम वन्यप्राणी सप्ताह, बाड़े में रखे जंगली भैंसे खुले जंगल में छोड़ सकते हैं
बैठक में जमीनी स्तर पर पार्टी की गतिविधियां बढ़ाने और चुनावी तैयारियों को मजबूत करने चर्चा हुई। इसके साथ ही सरकार और संगठन के बीच बेहतर तालमेल के साथ काम करने तथा सरकार के कामों को तेजी के साथ जनता तक पहुंचाने पर विशेष फोकस करेगी। बैठक में प्रदेश के नए प्रभारी बिप्लब कुमार देव सहप्रभारी रेखा वर्मा समेत कई नेता मौजूद रहे।
Created On :   1 Oct 2026 11:24 AM IST













