विधानसभा चुनाव 2027: यूपी में अकेले चुनाव लड़ेगी LJP? 403 सीटों पर चिराग की तैयारी, गठबंधन पर सस्पेंस

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तरप्रदेश में होने वाले विधानसभा चुनावों को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा ऐलान किया है, उनका कहना है कि यूपी में हमारी पार्टी विधानसभा चुनाव लड़ेगी, उनके ऐलान से सत्ताधारी गठबंधन एनडीए की चिंता बढ़ गई है। हालांकि केंद्रीय मंत्री पासवान ने उत्तर प्रदेश चुनाव पर कहा नागालैंड में हमारे 2 विधायक हैं लेकिन वहां हमने फैसला किया था कि हम वहां गठबंधन से हटकर अकेले चुनाव लड़ेंगे। अभी उत्तर प्रदेश में हमारी भूमिका तय होनी बाकी है। राज्य इकाई के माध्यम से यह विश्वास दिलाया गया है कि अकेले चुनाव लड़ने की जरूरत पड़ेगी तो हमारी पार्टी अकेले चुनाव लड़ने के लिए भी तैयार है।
केंद्रीय मंत्री पासवान ने कहा युवा भारत का भविष्य हैं, जरूरी है कि युवाओं के साथ अलग-अलग मंचों के माध्यम से संवाद होता रहे। हमारी पार्टी भी अलग-अलग राज्यों में अपना विस्तार देख रही है। हम उत्तर प्रदेश और पंजाब में चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। आज छत्तीसगढ़ के युवाओं के साथ एक सकारात्मक संवाद साधने का प्रयास किया जाएगा।
यह भी पढ़े -यूसीसी पर चिराग पासवान ने भाजपा से अलग रुख अपनाया, बोले- पहले ड्राफ्ट सार्वजनिक हो, फिर हो व्यापक चर्चा
LJP(R) सांसद अरुण भारती ने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव पर कहा लोक जनशक्ति पार्टी (राम विलास) 403 सीटों पर अपनी तैयारी कर रही है। मुझे नहीं पता कि गठबंधन होगा या नहीं होगा और अगर होगा भी तो क्या स्वरूप होगा। यह सारा फैसला हमारे नेता चिराग पासवान करेंगे।
यह भी पढ़े -SIR पर EC की बैठक के बाद चिराग पासवान का बयान, कहा- हर पहलू हुआ स्पष्ट
आपको बता दें कुछ दिन पहले ही चिराग पासवान ने यूपी विधानसभा चुनाव में अपनी पार्टी के उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है, चिराग पासवान के बयान ने बिहार से लेकर दिल्ली तक के माहौल को गरमा दिया है। बिहार और केंद्र में बीजेपी नेतृत्व वाली एनडीए सरकार है, इस गठबंधन में चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी रामविलास पासवान भी शामिल है। चिराग खुद मोदी सरकार में केंद्रीय मंत्री है। पासवान के बयान से एनडीए में शामिल राजनीतिक दलों के बीच चिंता होने लगी है।
कुछ दिन पहले यूपी दौरे के दौरान युवाओं के कार्यक्रम 'यूथ बोले तो' में शामिल हुए पासवान ने कार्यक्रम के बाद ही देश के सबसे बड़े राज्य उत्तरप्रदेश में विधानसभा चुनाव कराने की बात कही । उस दौरान पासवान ने कहा युवाओं का साथ मेरे उस विश्वास को बढ़ाता है जिस सोच के साथ उत्तर प्रदेश विधानसभा के चुनाव में मेरी पार्टी चुनाव लड़ने की सोच रखती है। यूपी में भारी संख्या में युवा एकत्रित हुए तो मैं मानता हूं कि उत्तर प्रदेश में चुनावी सोच के साथ हम बढ़ रहे हैं। जरूर लोगों का साथ मिलेगा। इसे लेकर पासवान ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट साझा करते हुए लिखा युवाओं की आकांक्षाओं का होगा नया उत्तर प्रदेश, जहाँ सपनों को मिलेगी उड़ान, सोच को मिलेगा सम्मान और हर युवा को मिलेगा आगे बढ़ने का अवसर। अपनी दूसरी पोस्ट में केंद्रीय मंत्री पासवान ने लिखा YOUTH बोले तो… नई सोच, नई ऊर्जा, नया उत्तर प्रदेश! YOUTH बोले तो… Fearless सोच, unstoppable energy और अपने सपनों को हकीकत बनाने का जुनून!
Created On :   4 Oct 2026 3:32 PM IST












