SIR Controversy: CEC विवाद पर कांग्रेस वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी का बड़ा बयान, कहा- हर दर्द का इलाज न्यायपालिका नहीं

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारत के मशहूर अधिवक्ता और कांग्रेस के सीनियर लीडर अभिषेक मनु सिंघवी ने CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा कि वे ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के पक्ष में नहीं हैं। कांग्रेस नेता ने यह बयान एक यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान दिया है। वह कहते हैं कि आप अगर छींकते भी हैं और कोर्ट चले जाते हैं, तो हर बार अदालत जाने से भी आप गणतांत्रिक प्रक्रिया की अवहेलना कर रहे हैं।
'हर दर्द का इलाज न्यायपालिका नहीं'
कांग्रेस सांसद अभिषेक मनु सिंघवी ने बातचीत के दौरान बताया, "आप जानते हैं कि याचक कोर्ट जाता है, नोटिस आता है, नोटिस पर जवाब आता है। विलंब है, अत्यंत गंभीर व्यापक विलंब है। और उसके बाद निर्णय कई कारणों से नहीं आ पाता। हर दर्द का इलाज न्यायपालिका नहीं है।" उन्होंने यह भी कहा कि कई बार उल्टा भी होता है कि न्यायपालिका चीजें पहुंचकर नहीं जानी चाहिए। वहां पर ज्यूडिशियल रिव्यू नहीं हो सकता है। वह उन चीजों को भी जस्टिफाई कर देती है।
महाभियोग पर दी प्रतिक्रिया
वरिष्ठ अधिवक्ता आगे बताते हैं, "जो भी लोग आजकल कोर्ट में जा रहे हैं, जो भी राजनीतिक पार्टी या जिसके नाम पर जा रहे हैं, तो उनको उनसे दूरी खड़ी करना चाहिए। इसके बाद क्या विकल्प है? एक विकल्प है, Impeachment यानी महाभियोग, पिछली बार इसमें महाभियोग हुआ तो वो त्रिशंकु की तरह हुआ। न खारिज किया गया, न अनुमति दी गई।"
उन्होंने बताया, "सबसे आवश्यक है, गणतंत्र में गणतांत्रिक प्रक्रिया। राजनीतिक प्रक्रिया। राजनीतिक प्रक्रिया में भी दो तरह की प्रक्रियाएं हैं। एक है राजनीतिक पार्टियों द्वारा, अब लोगों को राजनीतिक पार्टियों को लेकर संदेह है, हिचक है। वही एक तरीका है, राजनीति करने का, वो होना चाहिए, प्रदर्शन, अभियान।"
BJP को लेकर क्या बोले?
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ने भाजपा को लेकर कहा, "लेकिन जो बीजेपी के पहलू से लगता है कि अगर युवा एक सामूहिक रूप से, जो रूढ़िवादी राजनीति का हिस्सा नहीं मानी जाती है। इसलिए उनकी क्रेडिबिलिटी ज्यादा है। वो अगर इस बात पर पुरजोर अभियान करे, तो आपको याद है कि शिक्षा में प्रधान साहब गए नहीं थे, जब तक इन लोगों ने सामूहिक रूप से आवाज उठाई नहीं थी।"
Created On :   4 Oct 2026 9:29 PM IST












