UP Assembly Election: यूपी चुनाव से पहले चिराग पासवान का बड़ा बयान, कहा- अकेले चुनाव लड़ने की नौबत आई तो...

यूपी चुनाव से पहले चिराग पासवान का बड़ा बयान, कहा- अकेले चुनाव लड़ने की नौबत आई तो...
उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर सियासत गरमाई हुई है। इस बीच केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान की बड़ी प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंने छत्तीसगढ़ के रायपुर में रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि उनकी पार्टी की यूपी यूनिट से यह भरोसा मिला है कि अगर अकेले चुनाव लड़ने की नौबत आती है, तो इसके लिए भी संगठन तैयार है।

नागालैंड को लेकर क्या बोले?

केंद्रीय मंत्री पासवान ने यूपी चुनाव 2027 को लेकर कहा, "नागालैंड में हमारे दो विधायक हैं, लेकिन वहां हमने फैसला किया था कि हम वहां गठबंधन से हटकर अकेले चुनाव लड़ेंगे। अभी उत्तर प्रदेश में हमारी भूमिका तय होनी बाकी है।"

कांग्रेस के बयान पर किया पलटवार

कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने कैप्टन स्मित मछार को लेकर एक बयान दिया था। इस पर चिराग पासवान ने पलटवार करते हुए कहा, "इसको इवेंट बनाने की बात नहीं है, पर जो लोग ऐसा कह रहे हैं, क्या उनको रत्ती भर भी एहसास है कि जिस तरीके से कैप्टन साहब ने इस विपरीत परिस्थिति को संभाला है, इसको आप बहादुरी बोलिए, इसको आप सूझबूझ बोलिए। मैं तो कहता हूं इसकी जितनी चर्चा हो, कम है। दिक्कत यही है ना कि हर चीज में आप राजनीति देखने लगते हैं।"

उन्होंने आगे बताया, "मैं समझ रहा हूं उत्तर प्रदेश में चुनाव आ रहे हैं। विपक्ष हर चीज में राजनीति देखने का प्रयास करता है, पर यह वो कुछ नाम हैं, वो कुछ लोग हैं और उनके कुछ ऐसे कारनामे हैं, जिनको राजनीतिक पर्दे से कतई नहीं देखना चाहिए।"

कांग्रेस सांसद ने क्या दिया था बयान?

गौरतलब है कि भाजपा प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने सवाल उठाते हुए कहा था कि गांधी परिवार ने कैप्टन स्मित मछार के बारे में कोई संदेश नहीं दिया है। इस पर कांग्रेस सांसद इमरान मसूद ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा था, "कैप्टन स्मित मछार ने अपनी और लोगों की जान बचाई। उनकी बहादुरी को सलाम है। बीजेपी ने इसे इवेंट बना दिया है। हर चीज को बीजेपी इवेंट से जोड़ती है। वह बच गया तो अल्लाह से दुआ करो कि वह खुश रहे। खत्म बात। यह कौन सी बात है कि आप हर चीज को इवेंट बनाकर पेश करोगे।"

Created On :   4 Oct 2026 9:56 PM IST

Tags

Next Story