MP News: खेल मंत्री सारंग से मिली एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता क्रिकेटर क्रांति गौड़

खेल मंत्री सारंग से मिली एशियन गेम्स की स्वर्ण पदक विजेता क्रिकेटर क्रांति गौड़

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। एशियन गेम्स-2026 में महिला क्रिकेट में गोल्ड मेडल जीतने वाली क्रिकेटर क्रांति गौड़ ने रविवार को भोपाल में खेल मंत्री विश्वास कैलाश सारंग से मुलाकात की। उन्होंने कहा कि क्रांति ने अपनी प्रतिभा, मेहनत और संकल्प के बल पर एशियन गेम्स में स्वर्ण पदक जीतकर पूरी दुनिया में प्रदेश का मान बढ़ाया है।

प्रदेश के एक छोटे से गांव से निकलकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व करना और स्वर्ण पदक हासिल करना उनकी असाधारण प्रतिभा एवं अथक परिश्रम का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि क्रांति गौड़ की यह उपलब्धि मध्यप्रदेश की लाखों बेटियों के लिए प्रेरणादायी है। उन्होंने यह साबित किया है कि प्रतिभा और मेहनत के दम पर प्रदेश की बेटियां किसी भी ऊंचाई को हासिल कर सकती हैं।

उनकी सफलता प्रदेश के अन्य युवा खिलाड़ियों को भी बड़े सपने देखने और उन्हें साकार करने के लिए प्रेरित करेगी। सारंग ने कहा कि प्रदेश में खेल प्रतिभाओं को बेहतर अवसर, आधुनिक खेल अधोसंरचना और आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर कार्य कर रही है, ताकि प्रदेश के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें। क्रांति जैसी प्रतिभाएं मप्र की नई खेल शक्ति की पहचान हैं। प्रदेश के छोटे शहरों और गांवों से निकलकर खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय मंच पर अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रहे हैं।

Created On :   6 Oct 2026 12:39 AM IST

Tags

Next Story