- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल
- /
- सीधी-सिंगरौली और शहडोल में 2027 तक...
MP News: सीधी-सिंगरौली और शहडोल में 2027 तक बनेंगे 24 करोड़ से स्कूल-कॉलेज-होस्टल के नए भवन

भास्कर ब्यूरो, भोपाल। मप्र जनजातीय कार्य विभाग ने सीधी-सिंगरौली और शहडोल के आिदवासी बच्चों के लिए नए स्कूल क्लासरूम-कॉलेज भवन और होस्टल भवन बनाने प्रक्रिया शुरु कर दी है। इन्हें एक से डेढ़ साल की अवधि में पूरा किया जाना है। विभागीय तैयारियों के अनुसार शिक्षा सत्र 2027 में सीधी की 4, सिंगरौली की 3 और शहडोल की 3 विधानसभा क्षेत्रों में ये नए निर्माण किए जाना है।
इससे आिदवासी छात्र-छात्राओं को नए क्लासरुम और नए होस्टल मिलेंगे। विभाग ने इनके निर्माण के लिए समय अवधि अधिकतम डेढ़ साल तय की है। डेडलाइन के अनुसार शिक्षा सत्र 2027 में इनका काम पूरा किया जाना है। विभागीय सूत्रों के अनुसार आिदवासी क्षेत्रों की विधानसभा सीटों को ध्यान में रखकर स्कूल-कॉलेज और होस्टलों के नए भवन निर्माण पर जोर दिया जा रहा है। ज्ञात हो कि प्रदेश में 47 सीटें आदिवासियों (एसटी) के लिए आरक्षित है। वर्ष 2028 में प्रदेश में विधानसभा चुनाव होना है। शिक्षा सत्र 2027 में भवन निर्माण पूरा करना है, ताकि विधानसभा चुनावों में इसका लाभ मिल सके।
इन जिलों में भी छात्रों के लिए नए भवन निर्माण
इसके अलावा भी अलीराजपुर, बैतूल, धार, बड़वानी, रतलाम, झाबुआ जैसे आिदवासी बाहुल क्षेत्रों के स्कूल-कॉलेज-होस्टलों भी भवन बनाने की तैयारी है। रतलाम के सैलाना ब्लॉक (सैलाना विधानसभा) में 3 करोड़ 27 लाख 63 हजार रुपए की लागत से 18 महीने में आिदवासी उत्कृष्ट बालक छात्रावास बनाया जाएगा। गौरतलब है कि सैलाना आिदवासी सीट हैं, जिस पर भारत आदिवासी पार्टी (बाप) से एसटी के कमलेश्वर डोडियार विधायक है।
इन जिलों को ये मिलेगा
- सीधी में 3 करोड़ 16 लाख 21 हजार की लागत से जनजातीय महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास का नया भवन बनाया जाएगा। इसे 18 महीने में पूरा किया जाना है।
- सीधी के ही मझौली में 3 करोड़ 16 लाख से जनजातीय महाविद्यालयीन कन्या छात्रावास का नया भवन बनाया जाएगा। इसे भी डेढ़ साल में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया।
- सीधी के जयसिंह नगर विकासखंड के शासकीय हाई स्कूल के नए भवन के लिए भी लगभग 3 करोड़ रुपए से निर्माण होगा। इसे भी 18 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।
- सिंगरौली में जनजातीय महाविद्यालय बालक छात्रावास बैढ़न में 50 सीटर नया भवन बनाया जाएगा। इसकी लागत 3 करोड़ 11 लाख 29 हजार रुपए है। इसे भी डेढ़ साल में पूरा किया जाना है।
- शहडोल में 1 करोड़ 88 लाख की लागत से शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, धुरवार में 240 छात्र-छात्राओं के लिए अतिरिक्त क्लास रुम और 2 लैबोरेटरी बनेगी। शहडोल के ही अमलाई में 1 करोड़ 88 लाख से अतििरक्त क्लासरुम और 2 लैबोरेटरी बनाई जाएगी। शहडोल के बिलटिकुरी बुढार में लगभग 3 करोड़ से स्कूल भवन बनाया जाएगा। इसे भी डेढ़ साल में पूरा करना है। बुढ़ार के ही गिरवा के हाई स्कूल का भवन भी 3 करोड़ रुपए में बनाया जाना है। इसे भी डेढ़ साल में पूरा किया जाएगा। शहडोल के ही केलमनिया में 1 करोड़ 87 लाख 75 हजार रुपए में 240 बच्चों के हिसाब से अतिरिक्त क्लासरूम और 2 लैबोरेटरी भी बनाई जाएगी। इसे एक साल में पूरा किया जाएगा।
Created On :   6 Oct 2026 12:46 AM IST












