मध्य प्रदेश न्यूज: राहुल गांधी के समर्थन में भोपाल में कांग्रेस के बड़े नेता सड़कों पर उतरे, पीएम का पुतला जलाया

डिजिटल डेस्क, भोपाल। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के समर्थन में कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाया। यह प्रदर्शन मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में हुआ। इस दौरान मप्र कांग्रेस संगठन के अध्यक्ष जीतू पटवारी, विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंगार, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विज सिंह समेत अन्य वरिष्ठ नेता शामिल हुए। इनके अलावा बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।
यह भी पढ़े -'चुनाव आयोग से बिना अपॉइंटमेंट मिलना चाहते थे 240 सांसद, प्रोटोकॉल के खिलाफ प्रस्ताव,' ईसीआई ने जारी किया प्रेस नोट
करीब 250 नेताओं को हिरासत में लिया
मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को दिल्ली पुलिस ने मंगलवार रात हिरासत में ले लिया था, जिन्हें रात करीब 10 बजे रिहा कर दिया गया। पुलिस ने राहुल गांधी समेत लगभग 250 लोगों को आकाशवाणी परिसर से रात 8 बजे हिरासत में लिया था।
आयोग के बयान के बाद लिया हिरासत में
राहुल गांधी जब रिहा होने के बाद पुलिस लाइन से बाहर निकले, तो इस दौरान उनके हाथ में संविधान की कॉपी दिखी। वे मंगलवार दोपहर 12 बजे से सीईसी ज्ञानेश कुमार से मिलने की मांग कर रहे थे, जिसकी वजह से वे धरने पर बैठे थे। हालांकि, चुनाव आयोग ने देर शाम एक बयान जारी किया था, जिसमें बताया गया कि राहुल या उनके प्रतिनिधियों ने सीईसी से मिलने के लिए कोई समय नहीं मांगा था। इसके बाद पुलिस ने राहुल समेत सभी प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया था।
यह भी पढ़े -पीआईबी का फैक्ट चेक गृह मंत्रालय के अधिकारियों के राहुल-प्रियंका से संपर्क का दावा भ्रामक
'सेव डेमोक्रेसी मार्च'
राहुल गांधी के नेतृत्व में आज सुबह 10 बजे संसद से विपक्षी दलों का 'सेव डेमोक्रेसी मार्च' निकला था। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने उन्हें दोपहर 12.30 बजे आकाशवाणी भवन के पास रोक दिया था। जिसके बाद राहुल गांधी ने कहा कि 20 विपक्षी दलों के 300 से ज्यादा सांसदों को CEC से मिलने नहीं दिया जा रहा है। इस वजह से चुने हुए प्रतिनिधियों का अपमान हुआ है।
Created On :   6 Oct 2026 11:34 PM IST












