Punjab News: पंजाब सीएम भगवंत मान के चंडीगढ़ कैंप ऑफिस में सीबीआई की छापेमारी, ट्रांसफर, पोस्टिंग और कथित भ्रष्टाचार से जुड़ा है मामला

डिजिटल डेस्क, चंडीगढ़। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के चंडीगढ़ स्थित कैंप ऑफिस में मंगलवार शाम को छापेमारी की। एजेंसी ने यह एक्शन सीएम के ओएसडी राजबीर घुम्मन से जुड़े मामले में लिया।
सीबीआई की टीमें चंडीगढ़ के अलावा राज्य के मोहाली, गुरदासपुर, लुधियाना, पटियाला, संगरूर और जालंधर में 8 जगहों पर छापेमारी कर रही है। जांच में एजेंसी ने लैपटॉप और मोबाइल समेत अन्य कई दस्तावेज जब्त किए हैं।
यह भी पढ़े -पंजाब में एएसआई की हत्या पर सियासी घमासान, प्रताप सिंह बाजवा बोले- सीएम मान सिर्फ चुटकुले सुनाते हैं
क्या है मामला?
सीबीआई ने यह एक्शन पंजाब/हाईकोर्ट के आदेश के बाद लिया। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने सीएम आफिस में ट्रांसफर-पोस्टिंग और करप्शन के आरोप लगाए थे। ईडी ने मामले में मुख्यमंत्री के OSD (ऑन स्पेशल ड्यूटी) राजबीर सिंह घुम्मन को मुख्य आरोपी बनाया था, लेकिन पुलिस ने उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज नही की।
इसके बाद 5 अक्टूबर को मामला हाईकोर्ट में पहुंचा, जहां कोर्ट ने सीएम के ओएसडी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सीबीआई जांच करने का आदेश दिया।
सीबीआई ने सीएम ओएसडी के साथ अन्य कई अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इसके बाद पंजाब सरकार सुप्रीम कोर्ट पहुंची, जहां उसकी मामले में तुरंत कार्रवाई करने की मांग खारिज कर दी गई।
क्या बोले सीएम भगवंत मान?
सीबीआई के एक्शन पर सीएम भगवंत मान ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि बीजेपी ने पंजाब विधानसभा चुनाव की तैयारियां शुरू कर दी हैं। सीबीआई ने मेरे कैंप ऑफिस में छापा मरारा। अब राज्य में ईडी और सीबीआई का दुरुपयोग किया जाएगा, जिससे पंजाब सरकार को बदनाम किया जा सके।
Created On :   6 Oct 2026 8:56 PM IST













