- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- भोपाल में सरकारी स्कूल के छात्रों...
MP News: भोपाल में सरकारी स्कूल के छात्रों ने शिक्षिका के खिलाफ किया प्रदर्शन, साफ-सफाई और अन्य काम के लगाए आरोप

डिजिटल डेस्क, भोपाल। भोपाल के मिसरोद स्थित सरकारी नवीन हायर सेकंडरी स्कूल में सोमवार को छात्रों ने शिक्षिका पर आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया। छात्रों ने शिक्षिका बबीता कुशवाहा को स्कूल से हटाने की मांग की। प्रदर्शन करते हुए छात्र स्कूल में ही धरने पर बैठ गए। प्रदर्शन की सूचना मिलने पर मिसरोद थाना प्रभारी विमलेश कुमार राय स्कूल पहुंचे। जहां प्राचार्य के साथ मिलकर उन्होंने छात्रों को समझाया।
यह भी पढ़े -PM मोदी का 25 वर्ष का कार्यकाल पूरे होने पर MP में बड़ा आयोजन, प्रदेशभर में निकलेगी 'सेवा ज्योति कलश यात्रा'
मामले में जिला शिक्षा अधिकारी अभिनव आर्य ने कार्रवाई करते हुए शिक्षिका का तबादला आदेश जारी कर दिया है। बबीता कुशवाहा को राज्य स्तरीय सेवा संकल्प अभियान की जिम्मेदारी दी। इनके स्थान पर रेनुका श्रीवास्तव को मिसरोद स्कूल में शैक्षणिक कार्य की जिम्मेदारी दी गई है। रेनुका शासकीय उमावि बरखेड़ा में पदस्थ थीं।
यह भी पढ़े -रानी दुर्गावती के दिखाए मार्ग से जनजातियों के विकास का नया अध्याय लिख रही राज्य सरकार - मुख्यमंत्री डॉ. यादव
विषय बदलने से लेकर साफ सफाई के आरोप
इधर, छात्रों ने आरोप लगाया कि शिक्षिका बबीता कुशवाह फेल करने की धमकी देकर घर का काम कराती हैं। मना करने पर पाइप से मारती हैं। इसके साथ ही प्रोजेक्ट में फेल करने की भी धमकी देती हैं। छात्रों ने शिक्षिका पर मारपीट और छात्राओं को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी के भी आरोप लगाए। छात्रों ने कहा वे स्कूल में पढ़ने के लिए आते हैं कर्मचारी की तरह काम करने नहीं आते। छात्रों ने बबीता कुशवाहा को हटाने के लिए प्राचार्य को पत्र लिखा। जिसमें उन्होंने अपनी परेशानियां बताई और आरोप लगाए। छात्रों ने कहा उनसे बेंच जमवाया जाता है। स्कूल में होने वाली अन्य परीक्षा के लिए बेंच को जमवाने का कार्य कराया जाता है। सीनियर को पाइप से मारा जाता है। मैडम हमारे घरों में सुविधा न होने का ताना देकर परेशान करती हैं। छात्रों ने ये भी आरोप लगाया कि उन्हें दवाब देकर विषय बदलाया जाता है। मैडम कहती हैं कि जिसके पास पैसे हो वही विज्ञान विषय ले। प्रोजेक्ट के लिए 2500 रुपए मांगे जिसके चलते कुछ बच्चों ने स्कूल से नाम कटवा लिया है। मैडम क्लास के समय फोन पर बात करती हैं। बबीता मैडम लैब की साफ सफाई कराती हैं। यूपीएससी के लिए बेंच हटाने से उन्हें बैठने में परेशानी होती है। यूनिफॉर्म के लिए परेशान करती हैं।
Created On :   7 Oct 2026 1:28 AM IST













