MP News: कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ने 5 शावकों को दिया जन्म, अब देश में 60 चीते

कूनो नेशनल पार्क में मादा चीता ने 5 शावकों को दिया जन्म, अब देश में 60 चीते
श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्कट में प्रोजेक्ट चीता के तहत छोड़ी गई 32 महीने की मादा चीता केजेपी21 ने सोमवार को 5 शावकों को जन्म दिया। पांचों शावक स्वस्थ्य और जीवित है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। श्योपुर स्थित कूनो नेशनल पार्कट में प्रोजेक्ट चीता के तहत छोड़ी गई 32 महीने की मादा चीता केजेपी21 ने सोमवार को 5 शावकों को जन्म दिया। पांचों शावक स्वस्थ्य और जीवित है। इसके साथ ही अब देश में चीतों की संख्या बढ़कर 60 हो गई। इनमें से 41 चीतों ने भारतीय धरती पर ही जन्म लिया है। केजेपी21, मुखी और केजीपी12 के बाद भारत में तीसरी माता चीता है, जिसने भारतीय धरती पर शावकों को जन्म दिया है। केजेपी21 मादा चीता का जन्म भी भारतीय धरती पर ही हुआ है। यह उपलब्धि देश में चीता संरक्षण एवं पुनर्स्थापना के लिए महत्वपूर्ण है।

चीतों की नई पीढ़ी के विस्तार की दिशा में भी मील का पत्थर है। इन पांच शावकों का जन्म एक अन्य महत्वपूर्ण उपलब्धि भी है। इनका पिता बोत्सवाना से लाया गया नर चीता है। इस प्रकार इन शावकों के जन्म के साथ भारत में बोत्सवाना वंशावली की भी शुरुआत हुई है। इससे देश में बढ़ती चीता आबादी में एक नई आनुवंशिक वंशावली का समावेश हुआ है।

कूनो नेशनल पार्क में चीता संरक्षण के लिए किए जा रहे वैज्ञानिक प्रबंधन, निगरानी और संरक्षण प्रयासों पर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने चीता प्रबंधन टीम की सराहना की। उन्होंने प्रोजेक्ट चीता से जुड़े पशु चिकित्सकों, वन अधिकारियों, मैदानी अमले, प्रबंधन टीम और सहयोगियों को बधाई दी है।

Created On :   7 Oct 2026 1:32 AM IST

Tags

Next Story