India Alliance March: हिरासत से बाहर आते ही राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान, बताया कब तक खत्म होने वाली है ये लड़ाई

हिरासत से बाहर आते ही राहुल गांधी ने दिया बड़ा बयान, बताया कब तक खत्म होने वाली है ये लड़ाई
इंडिया गठबंधन का दूसरे दिन भी मार्च जारी रहा। इस दौरान लगातार दूसरे दिन राहुल गांधी ने इसका नेतृत्व किया और उनकी अगुवाई में जंतर-मंतर की तरफ करीब तीन घंटे तक मार्च किया।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिया गठबंधन का दूसरे दिन भी मार्च जारी रहा। इस दौरान लगातार दूसरे दिन राहुल गांधी ने इसका नेतृत्व किया और उनकी अगुवाई में जंतर-मंतर की तरफ करीब तीन घंटे तक मार्च किया। लेकिन इसके बाद दिल्ली पुलिस ने राहुल गांधी समेत कई सांसदों और नेताओं को हिरासत में ले लिया था। हालांकि, कुछ देर बाद उन्हें छोड़ दिया गया। हिरासत से छूटने के बाद नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया सामने आई है।

CEC ज्ञानेश कुमार को लेकर दी प्रतिक्रिया

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने बताया कि विपक्ष का यह अभियान तब तक जारी रहेगा, जब तक मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा नहीं हो जाता है। इसके साथ ही उन्होंने इंडिया गठबंधन के उन सभी सांसदों का धन्यवाद किया है, जो लोकतंत्र की रक्षा के लिए मजबूती से डटे रहे।

उनका कहना है, "मैं इंडिया गठबंधन के उन सभी सांसदों का आभारी हूं, जो हमारे लोकतंत्र की रक्षा के लिए संसद में, सड़कों पर और आज जंतर-मंतर के पास मजबूती से डटे हुए हैं। वे मार्च रोक सकते हैं। वे बैठक करने से मना कर सकते हैं, लेकिन वे हमारे लोगों की इच्छाशक्ति को नहीं रोक सकते। नरेंद्र मोदी, अमित शाह, ज्ञानेश कुमार और पूरे सिस्टम को जवाबदेह ठहराया जाएगा।"

डिनर पार्टी में बनाई योजना

इस मार्च के लिए विपक्षी दलों के सांसद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की तरफ से आयोजित डिनर पार्टी में शामिल हुए। यह पार्टी जनपथ रोड स्थित शांग्री-ला होटल में शाकाहारी दक्षिण भारतीय व्यंजनों पर आधारित थी। इस दौरान सभी नेताओं ने आगे की रणनीति पर बातचीत की। इसके बाद वे सभी तीन बसों में सवार होकर जंतर-मंतर की ओर रवाना हो गए। लेकिन पुलिस ने उन्हें बीच रास्ते में ही रोक लिया। इस दौरान कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी, राहुल गांधी समेत अन्य नेता शामिल थे, जिन्हें हिरासत में लिया गया था।

Created On :   7 Oct 2026 11:08 PM IST

Tags

Next Story