INDIA Bloc Lunch: इंडिया गठबंधन के लंच में सपा के शामिल न होने पर कांग्रेस नेता ने बताई वजह, खड़गे ने विपक्षी सांसदों को कनॉट प्लेस के रेस्टोरेंट में खिलाया था खाना

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली में बुधवार को जनपथ स्थित सागर रत्ना रेस्तरां में इंडिया नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूसिव अलायंस (इंडिया) का लंच आयोजित किया गया। इस दौरान गठबंधन के प्रमुख घटक दलों में शामिल समाजवादी पार्टी के लंच से नदारद होने की खबर सामने आई है। इस बीच कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश की प्रतिक्रिया सामने आई है। उन्होंंने बताया कि बुधवार को आयोजित इंडिया गठबंधन के लंच की प्लानिंग अचानक से की गई थी। इस वजह से गठबंधन के घटक दलों के कई नेता लंच में शामिल नहीं हो पाए।
इंडिया गठबंधन के लंच में शामिल नहीं हुई सपा
मालूम हो कि, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बुधवार को INDIA गठबंधन के सांसदों को दोपहर के भोज पर आमंत्रित किया है। INDIA गठबंधन के सांसदों ने मंगलवार को संसद से निर्वाचन आयोग के कार्यालय की ओर मार्च आयोजित किया था। पुलिस ने मार्च को संसद मार्ग के पास अवरोधक लगाकर रोक दिया था। इसके बाद कई विपक्षी नेताओं और सांसदों ने वहीं धरना दिया। दिल्ली पुलिस ने करीब 260 लोगों को हिरासत में लिया था, जिनमें INDIA गठबंधन के 10 सांसद भी शामिल थे।
इसके बाद हिरासत में लिए गए नेताओं को छोड़ दिया गया। प्रदर्शन के दौरान लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा, समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव और तृणमूल कांग्रेस के नेताओं समेत कई विपक्षी नेता मौजूद थे। राहुल गांधी और प्रियंका गांधी बाद में आकाशवाणी भवन परिसर में भी धरने पर बैठ गए और करीब आठ घंटे बाद पुलिस ने उन्हें बलपूर्वक हिरासत में लिया।
दिल्ली में आज इंडिया गठबंधन के नेताओं की बैठक
सूत्रों के मुताबिक, इंडिया गठबंधन के सांसदों से बुधवार को दिल्ली में मौजूद रहने के लिए कहा गया था। ऐसे में आज का दोपहर का भोजन विपक्षी सांसदों के बीच समन्वय और आगे के कार्यक्रम को लेकर महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
Created On :   7 Oct 2026 4:51 PM IST












