Rajya Sabha Election 2026: UP की 10 राज्यसभा सीटों पर मतदान टला! BJP-सपा के सभी प्रत्याशी निर्विरोध तय, इन उम्मीदवारों के नामांकन रद्द

UP की 10 राज्यसभा सीटों पर मतदान टला! BJP-सपा के सभी प्रत्याशी निर्विरोध तय, इन उम्मीदवारों के नामांकन रद्द
उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। लेकिन दो प्रत्याशियों के नामांकन रद्द होने से तस्वीर साफ हो गई है कि भाजपा के 8 और समाजवादी पार्टी के 2 उम्मीदवार निर्विरोध घोषित हो सकते हैं।

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर चुनाव होने हैं। लेकिन दो प्रत्याशियों के नामांकन रद्द होने से तस्वीर साफ हो गई है कि भाजपा के 8 और समाजवादी पार्टी के 2 उम्मीदवार निर्विरोध घोषित हो सकते हैं। इसकी आधिकारिक घोषणा 9 अक्टूबर को की जाएगी। चुनाव से पहले राजनीति में काफी घमासान देखने को मिला है।

इन प्रत्याशियों के नामांकन रद्द

गौरतलब है कि राज्य की 10 सीटों पर 12 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया था। इनमें भाजपा के कुल 8, सपा के 2 और दो निर्दलीय नेता शामिल हैं। इनमें से चुनाव आयोग ने निर्दलीय उम्मीदवार ओंकारनाथ चौरसिया और कांते सायना के नामांकन पत्र निरस्त कर दिए हैं। इस तरह अब 10 सीटों पर 10 प्रत्याशी बचे हैं। वहीं, भाजपा और सपा प्रत्याशियों के नामांकन वैध पाए गए। ऐसे में अब 16 अक्टूबर को होने वाले मतदान की जरूरत नहीं पड़ने वाली है।

10 सीटों का कार्यकाल खत्म

उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों का कार्यकाल 25 नवंबर को खत्म हो रहा है। इस कारण 10 सीटों पर द्विवार्षिक चुनाव कराए जा रहे हैं। भाजपा ने अपनी सूची में राज्य के मंत्री धर्मपाल सिंह (लोध), पार्टी के पिछड़ा वर्ग मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश पाल (पाल), श्रुति गंगवार (कुर्मी), विद्यासागर सोनकर, प्रियंका रावत (दलित), राधाकांत ओझा, गोपी कृष्ण पांडेय (ब्राह्मण) और राम प्रताप सिंह चौहान (ठाकुर) को प्रत्याशी बनाया है।

9 अक्टूबर आखिरी तारीख

समाजवादी पार्टी ने सीनियर नेता राम गोपाल यादव और रिलायंस इंडस्ट्रीज के कार्यकारी धनराज परिमल नाथवानी को प्रत्याशी बनाया है। अगर 9 अक्टूबर तक किसी भी उम्मीदवार ने अपना नाम वापस नहीं लिया, तो सभी प्रत्याशियों को निर्विरोध निर्वाचित कर दिया जाएगा। वहीं, नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर है।

Created On :   7 Oct 2026 10:21 PM IST

Tags

Next Story