Delhi CJP Protest: 'लड़ाई लंबी चलने वाली है', 10 अक्टूबर के प्रदर्शन पर CJP की बड़ी मांगें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के साथ रखीं ये डिमांड

लड़ाई लंबी चलने वाली है, 10 अक्टूबर के प्रदर्शन पर CJP की बड़ी मांगें, ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे के साथ रखीं ये डिमांड
कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को आयोजित अपने प्रदर्शन को लेकर बयान दिया है। पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने बताया कि अगर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो जाता है।

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कॉकरोच जनता पार्टी ने 10 अक्टूबर को आयोजित अपने प्रदर्शन को लेकर बयान दिया है। पार्टी के सह-संयोजक सौरव दास ने बताया कि अगर मुख्य निर्वाचन आयुक्त (CEC) ज्ञानेश कुमार का इस्तीफा हो जाता है, तो इसके बाद वे पीछे हटने वाले नहीं हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई इलेक्टोरल सिस्टम में बदलाव के बाद ही खत्म होगी। साथ ही कहा कि अगर हम इसे यहीं छोड़ देते हैं, तो आने वाला अगला चीफ इलेक्शन कमिश्नर भी ज्ञानेश कुमार की तरह ही वोट चोरी करते रहेंगे।

CJP की मांग

सौरव दास ने बताया कि उनके इस्तीफे के साथ-साथ उन पर क्रिमिनल चार्जेस भी लगाए जाने चाहिए। उनकी गिरफ्तारी हो और उन्हें सलाखों के पीछे डाला जाए। इसके अलावा SIR को फ्रीज किया जाए और वोटर रोल को जनवरी 2025 में रोल बैक किया जाए। इसके साथ ही कहा कि SIR के दौरान जितनी भी गड़बड़ियां हुई हैं, उनकी जांच इंक्वायरी कमीशन करे। ये सारी मांगें मनवाने के बाद ही उनकी घर वापसी होगी। इस वजह से लंबे समय के लिए आप लोग अपनी पैकिंग करके आएं।

आंदोलन को लेकर क्या बोले?

CJP के सह-संयोजक का कहना है कि यह लड़ाई इतनी आसान नहीं होने वाली है। इसके लिए हम सभी लोगों को एकसाथ आना होगा। उन्होंने बताया कि पिछली बार धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग वाले आंदोलन में पुलिस ने बर्बरता की थी। इस दौरान लोगों के सिर फोड़ दिए गए और लड़कियों के साथ छेड़खानी की गई। साथ ही कहा कि दिल्ली में पैलेट गन का भी इस्तेमाल किया गया और बिहार में तो भाजपा सरकार ने AK-47 तक चला दी थी।

दिल्ली की प्लानिंग

CJP ने बताया, "इस बार भी हमें आशंका है कि दिल्ली में भी ये लोग कुछ ऐसी ही प्लानिंग कर रहे हैं। इनको डर है कि अगर देश का युवा एकजुट हो गया तो खैर नहीं है। इस बार की लड़ाई लंबी चलने वाली है। मैं सबको अपील करूंगा कि पूरे देशभर से लोग आएं। जिन लोगों ने अभी तक अपना टिकट नहीं करवाया है, वे टिकट करवा लें। ट्रेन, फ्लाइट और गाड़ी से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएं।"

'लाठियां खाईं, लेकिन मिली जीत'

सौरव दास का कहना है, "दिल्ली में आपको लंबे वक्त तक रहना पड़ेगा। ये एक दिन की लड़ाई नहीं है। ये बहुत दिनों तक चलेगी। इस सरकार का जैसा रवैया है, हमें बहुत सारी कठिनाइयां झेलनी पड़ सकती हैं। लेकिन हम लोग जीतेंगे। पिछली बार हम लोग 35-36 दिनों तक जंतर-मंतर पर रहे। हम लोगों ने लाठियां खाईं, लेकिन आखिरकार इस देश के लोगों की जीत हुई। इस बार भी हम वही ताकत दिखाएंगे।"

Created On :   8 Oct 2026 12:11 AM IST

Tags

Next Story