IndiGo flight advisory: सऊदी अरब जाने वाली इंडिगो की उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द, यात्रियों के लिए एडवाइजरी जारी

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडिगो एयरलाइन ने सऊदी अरब में बदलते माहौल के मद्देनजर हवाई यात्रियों के लिए ट्रैवल एडवाइजरी जारी की है। इंडिगो फ्लाइट एयरलाइन कंपनी ने सऊदी अरब के चार प्रमुख शहरों रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना आने-जाने वाली सभी उड़ानें 17 अक्टूबर तक रद्द कर दी है। इंडिगो के इस फैसले से सऊदी अरब की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
इंडिगो ने यात्रियों से अपील की है कि वे एयरलाइन के आधिकारिक माध्यमों के जरिए अपनी फ्लाइट उड़ान संबंधित ताजा जानकारी प्राप्त करते रहें। सऊदी अरब की यात्रा की प्लानिंग करने से पहले फ्लाइट का स्टेटस जांचना बेहद जरूरी है, ताकि हवाईअड्डे पहुंचने के बाद किसी तरह की असुविधा से बचा जा सके।
फिलहाल, इंडिगो की ओर से जारी एडवाइजरी के अनुसार, रियाद, जेद्दा, दम्माम और मदीना के लिए उड़ानों का संचालन 17 अक्टूबर तक प्रभावित रहेगा। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी बदलाव के लिए एयरलाइन की आधिकारिक वेबसाइट और अन्य सूचना माध्यमों पर नजर बनाए रखें।
यह भी पढ़े -पटना से अहमदाबाद जा रही इंडिगो फ्लाइट पर गिरी बिजली, नोज हुई क्षतिग्रस्त, लखनऊ में इमरजेंसी लैंडिंग
इंडिगो एयरलाइन ने यात्रियों को सलाह दी है कि वे अपनी बुकिंग और यात्रा कार्यक्रम से जुड़ी जानकारी की नियमित रूप से जांच करें। उड़ानें रद्द होने से प्रभावित यात्रियों को आगे की यात्रा की योजना बनाने से पहले उपलब्ध विकल्पों के बारे में जानकारी लेनी चाहिए।
Created On :   13 Oct 2026 2:00 PM IST













