Karwa Chauth 2026: विजय-रश्मिका से स्टेबिन-नूपुर तक, शादी के बाद पहली बार करवा चौथ का त्योहार मनाएंगे ये सेलिब्रिटी कपल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। करवाचौथ का पर्व पति-पत्नी के रिश्ते को और स्पेशल बनाने का मौका होता है। इस दिन पत्नी अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है। इस साल करवा चौथ का त्योहार 29 अक्टूबर को मनाया जाएगा। आम लोगों की तरह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री में भी इस त्योहार की खास रौनक देखने को मिलती है। खास बात ये है कि इस साल कई मशहूर सेलिब्रिटी कपल्स के लिए करवा चौथ बेहद खास होने वाला है, क्योंकि शादी के बाद यह उनका पहला करवा चौथ होगा। इस लिस्ट में रश्मिका मंदाना-विजय देवरकोंडा से लेकर कृतिका कामरा-गौरव कपूर और अर्जुन रामपाल-गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स तक के नाम शामिल हैं।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा
साउथ सिनेमा के चर्चित कपल रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा इस साल 26 फरवरी को शादी के बंधन में बंधे थे। दोनों ने राजस्थान के उदयपुर में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी रचाई। लंबे समय तक अपने रिश्ते को निजी रखने वाले इस कपल की शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में रही थीं। अब शादी के बाद 29 अक्टूबर को दोनों का पहला करवा चौथ होगा।
यह भी पढ़े -आमिर खान को फिर मिली धमकी! बिश्नोई गैंग के नाम से पोस्ट वायरल, 3 बार रेकी का दावा
नूपुर सेनन और स्टेबिन बेन
बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन की छोटी बहन नूपुर और मशहूर सिंगर स्टेबिन बेन ने भी इसी साल अपने रिश्ते को शादी का नाम दिया। दोनों ने जनवरी 2026 में उदयपुर में शादी रचाई थी। दोनों की शादी की तस्वीरों ने फैंस का खूब ध्यान खींचा था। अब नूपुर और स्टेबिन के लिए भी इस साल का करवा चौथ शादी के बाद पहला होगा।
आकांक्षा रंजन कपूर और शरण शर्मा
एक्ट्रेस आकांक्षा रंजन कपूर और फिल्म डायरेक्टर शरण शर्मा ने 11 जुलाई, 2026 को शादी रचाई थी। दोनों ने मुंबई स्थित अपने घर के गार्डन में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में सात फेरे लिए। आकांक्षा की करीबी दोस्त आलिया भट्ट भी शादी के जश्न का हिस्सा बनी थीं। शादी के करीब तीन महीने बाद यह कपल अपना पहला करवा चौथ आने वाला है।
कृतिका कामरा और गौरव कपूर
टीवी और ओटीटी की मशहूर अभिनेत्री कृतिका कामरा ने 11 मार्च, 2026 को स्पोर्ट्स प्रेजेंटर गौरव कपूर से शादी की थी। दोनों ने मुंबई स्थित अपने घर में सादगी से रजिस्टर्ड मैरिज की थी। इस खास मौके पर परिवार के सदस्यों के अलावा कुछ करीबी दोस्त भी मौजूद थे। शादी के बाद कपल ने अपने दोस्तों के लिए एक सेलिब्रेशन भी रखा था, जिसमें युवराज सिंह, जहीर खान और मलाइका अरोड़ा समेत कई सितारे शामिल हुए थे। शादी के बाद कृतिका लाल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आई थीं। अब कृतिका और गौरव के लिए भी इस साल का पहला करवा चौथ बेहद खास है।
यह भी पढ़े -दिवाली पार्टी में मृणाल ठाकुर ने लगाया ग्लैमर का तड़का, श्रिया-शिल्पा का दिखा देसी लुक, उर्मिला ने लूटी महफिल
अर्जुन रामपाल और गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स
बॉलीवुड अभिनेता अर्जुन रामपाल और उनकी लॉन्ग टाइम पार्टनर गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स भी इस लिस्ट में शामिल हैं। दोनों ने करीब आठ साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद 21 अगस्त, 2026 को गोवा में अपनी शादी रजिस्टर कराई थी। अर्जुन और गैब्रिएला दो बच्चों के माता-पिता हैं। दोनों ने दिसंबर 2025 में अपनी सगाई का खुलासा किया था। अब शादी के बाद यह उनका पहला करवा चौथ होगा।
Created On :  
