Shah Rukh Khan Birthday: बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद शाहरुख की पहली झलक आई सामने, फैंस को दिए फ्लाइंग किस, वेव भी किया, वीडियो वायरल

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान आज, 2 नवंबर को अपना 61वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। उनके फैंस उनकी एक झलक पाने की उम्मीद में उनके घर 'मन्नत' के बाहर इकट्ठा हो गए हैं। लेकिन फिलहाल मन्नत की रेनोवेशन का काम चल रहा है और शाहरुख अभी मन्नत में नहीं रह रहे हैं। हालांकि सुपरस्टार ने परिवार के साथ देर रात जन्मदिन मनाया। वहीं एक फैन ने एक्टर का एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वे अपने फैंस को ग्रीट करते नजर आ रहे हैं। बताया जा रहा है कि शाहरुख ने ताज होटल में अपनी फैमिली और दोस्तों संग देर रात बर्थडे सेलिब्रेट किया।
यह भी पढ़े -संजय गुप्ता के निधन से सिनेमा जगत में शोक, रितेश और ऋतिक हुए भावुक, कहा- तुम्हारी हंसी, तुम्हारा जुनून, बिताया पल याद आता रहेगा
बर्थडे सेलिब्रेशन के बाद शाहरुख की दिखी पहली झलक
शाहरुख खान के फैन पेज द्वारा 'एक्स' पर एक वीडियो शेयर किया, जिसमें पार्टी के बाद शाहरुख दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में शाहरुख अपनी कार में बैठते हुए नजक आ रहे हैं। हालांकि, कार में बैठने से पहले उन्होंने फैंस की तरफ हाथ हिलाया और उन्हें 'फ्लाइंग किस' दी। इस दौरान एक्टर कैज़ुअल कपड़ों में थे और उन्होंने सिर पर बीनी पहनी हुई थी। वहीं शाहरुख की झलक भर ने फैंस को खुश कर दिया है।
यह भी पढ़े -बड़ी उम्मीदें, ठंडा कारोबार! बॉक्स ऑफिस पर पस्त रहा अक्टूबर, दो फिल्मों के भरोसे बची महीने की लाज
And finally the birthday boy himself, a little wave, and a whole lot of happiness ❤️
Happy birthday KING KHAN! 👑
#HappyBirthdaySRK #King #ShahRukhKhan https://t.co/enF2qZ7wKb
— Shah Rukh Khan Warriors FAN Club (@TeamSRKWarriors) November 2, 2026
शाहरुख ने फैंस को खास अंदाज में किया थैंक्यू
इसके अलावा, शाहरुख के घर 'मन्नत' पर भी उनके जन्मदिन के मौके पर फैंस के लिए एक मैसेज दिखाई दिया। मन्नत के बाहर लगे एक बोर्ड पर शाहरुख का हाथ से लिखा एक नोट था, जिसमें लिखा था। "आप सभी की शुभकामनाओं और प्यार के लिए थैंक्यू मैं भी आप सभी को ढेर सारा प्यार भेजता हूं।" शाहरुख ने इस नोट के आखिर में लिखा, 'ढेर सारा प्यार और एक बड़ा सा हग।
यह भी पढ़े -आज की बड़ी खबरें 26 अक्टूबर 2026 हिंदी न्यूज लाइव
To the hearts that made him KING, a lot of love in return ❤️ #LoveLikeAKING
#KING in cinemas on 24.12.2026 https://t.co/q5eTCfOUz3
— Red Chillies Entertainment (@RedChilliesEnt) November 1, 2026
Created On :  
