Kanika Kapoor Divorce: कनिका कपूर की 4 साल बाद टूटी दूसरी शादी, बताई पति गौतम हथीरमानी से अलग होने की वजह, जानें किससे हुई थी पहली शादी

कनिका कपूर की 4 साल बाद टूटी दूसरी शादी, बताई पति गौतम हथीरमानी से अलग होने की वजह, जानें किससे हुई थी पहली शादी
बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइत को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होने बिजनेसमैन गौतम हथीरमानी से डिवोर्स का ऐलान कर दिया है।

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बॉलीवुड की मशहूर प्लेबैक सिंगर कनिका कपूर इन दिनों अपनी पर्सनल लाइत को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, हाल ही में उन्होने बिजनेसमैन गौतम हथीरमानी से डिवोर्स का ऐलान कर दिया है। दोनों ने साल 2022 में लंदन में शादी की थी। कनिका ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर कर अपने अलग होने की जानकारी दी और इस मुश्किल समय में प्राइवेसी बनाए रखने की अपील की। इससे पहले कनिका ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शादी की तस्वीरें भी हटा दी थीं।

क्यों टूटी कनिका की शादी?

हाल ही में एक इंटरव्यू में कनिका ने अपनी शादी टूटने की वजह को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने साफ किया कि उनके और गौतम के अलग होने की वजह कोई तीसरा शख्स नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने उन खबरों को भी गलत बताया, जिनमें दावा किया जा रहा था कि वह गौतम के साथ लागोस में नहीं रहना चाहती थीं। कनिका ने अपने आधिकारिक बयान में कहा, 'काफी सोच-विचार के बाद मैंने और मेरे पति ने अलग-अलग रास्तों पर चलने का फैसला किया है। हमने साथ में जो समय बिताया, उसके लिए मैं आभारी हूं और उनके अच्छे भविष्य की कामना करती हूं। मैं सभी से अपील करती हूं कि इस मुश्किल वक्त में हमारी प्राइवेसी का सम्मान करें और हमारे प्रति संवेदनशील रहें।'

एक बातचीत में कनिका ने कहा, 'मेरी जिंदगी में कोई दूसरा शख्स नहीं आया है और मेरी जानकारी के मुताबिक गौतम की जिंदगी में भी कोई और नहीं है। मेरे लिए यह दूसरी बार तलाक का अनुभव है और इसके साथ अपना दुख और निराशा भी जुड़ी हुई है।' उन्होंने आगे कहा, 'यह कहना कि मैं लागोस में नहीं रहना चाहती थी, बिल्कुल गलत है। यह बहुत आम बात है कि जब किसी शादी में दरार आती है, तो सबसे पहले महिला को ही दोषी ठहराया जाता है। यह गलत है। किसी शादी में असल में क्या हुआ, यह सिर्फ उन दो लोगों को पता होता है जो उस रिश्ते में होते हैं।' कनिका ने बताया कि फिलहाल वह मुंबई में हैं और तीन प्रोजेक्ट्स पर काम कर रही हैं। उन्होंने कहा, 'मेरे तीन बच्चे हैं, जिनकी देखभाल की जिम्मेदारी मुझे निभानी है। मैं उम्मीद करती हूं कि भविष्य में गौतम के साथ मेरा रिश्ता अच्छा और दोस्ताना बना रहेगा, क्योंकि मैं झगड़ालू स्वभाव की इंसान नहीं हूं। मुझे लगता है कि गौतम भी यही चाहेंगे।'

किससे हुई थी कनिका की पहली शादी?

बता दें कि कनिका और गौतम कई वर्षों से एक-दूसरे के अच्छे दोस्त थे। धीरे-धीरे उनकी दोस्ती प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने 20 मई, 2022 को लंदन के एक फाइव स्टार होटल में परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी में शादी की थी। गौतम से पहले कनिका की शादी लंदन के डॉक्टर जसप्रीत सिंह चंडोक से हुई थी। साल 2012 में दोनों का तलाक हो गया था। पहली शादी से कनिका के तीन बच्चे हैं, जिनके नाम आयाना, समारा और युवराज हैं।

Created On :  

Tags

Next Story