'Ramayana' Advance Booking: रणवीर कपूर की फिल्म 'रामायण' का एडवांस बुकिंग में तहलका, 50 करोड़ का आंकड़ा किया पार!

डिजिटल डेस्क, भोपाल। रणबीर कपूर और यश की फिल्म 'रामायण: राइज ऑफ ए लेजेंड' को लेकर जबरदस्त बज बना हुआ है। देश से लेकर विदेशों तक फैंस इस फिल्म को देखने के लिए एक्साइटेड हैं। बीते दिन विदेश में हुए स्पेशल प्रीमियर के बाद से फिल्म के शानदार रिव्यूज मिल रहे हैं। फिल्म को रिलीज होने सिर्फ दो दिन का समय बचा है। फिल्म की एडवांस बुकिंग जोरों-शोरों से चल रही है फिल्म ने वीकेंड एडवांस बुकिंग में 50 करोड़ की कमाई कर ली है।
यह भी पढ़े -सिर्फ रामायण ही नहीं, नवंबर में रिलीज होंगी ये 8 बड़ी फिल्में, सनी देओल से लेकर आयुष्मान खुराना तक मचाएंगे धमाल
'रामायण' की वीकेंड एडवांस बुकिंग
शनिवार के लिए फिल्म ने 10.28 करोड़ की एडवांस बुकिंग कर ली है। फिल्म के 2.62 लाख टिकट बिके. फिल्म के टोटल 11.87 लाख टिकट बिक चुके हैं और वीकेंड की एडवांस बुकिंग की टोटल 49.67 करोड़ की कमाई हो गई है। फिल्म को टोटल 37,685 शोज मिल चुके हैं टोटल कमाई में हिंदी का दबदबा बना हुआ है। हिंदी भाषा की लगभग 84 परसेंट हिस्सेदारी, कन्नड़ भाषा की 9 परसेंट और तेलुगु भाषा की 5 परसेंट हिस्सेदारी है।
यह भी पढ़े -करवा चौथ के मौके पर रिलीज हुआ ‘रामायण’ का सॉन्ग ‘जुड़ी जोड़ी’, राम-सीता के दिव्य प्रेम को समर्पित है ये गाना
फिल्म की स्टाक कास्ट
बता दें कि फिल्म को नितेश तिवारी ने डायरेक्ट किया है फिल्म दो पार्ट में आ रही है। पहला पार्ट 5 नवंबर को रिलीज हो रहा है। दूसरा पार्ट अगले साल दिवाली के मौके पर रिलीज होने की खबरें हैं। फिल्म में रणबीर कपूर लीड रोल में हैं। वो भगवान राम के रोल में हैं वहीं साई पल्लवी मां सीता के रोल में हैं। रवि दुबे लक्ष्मण का किरादर प्ले कर रहे हैं। यश फिल्म में रावण के रोल में हैं। फिल्म में रकुल प्रीत सिंह, लारा दत्ता, विवेक ओबेरॉय, अरुण गोविल जैसे स्टार्स भी हैं। फिल्म में सनी देओल का भी अहम रोल है वो इस फिल्म में हनुमान का किरदार निभा रहे हैं। हालांकि, सनी देओल का फर्स्ट लुक अभी तक सामने नहीं आया है।
Created On :  

