Film Matrubhumi: सलमान खान की आवाज में मातृभूमि का गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ रिलीज, चित्रांगदा संग दिखी शानदार केमेस्ट्री

डिजिटल डेस्क, भोपाल। सलमान खान इन दिनों बिग बॉस 20 होस्ट कर रहे हैं। लेकिन उनकी फिल्म मातृभूमि लंबे समय से चर्चा में हैं। अब मेकर्स ने फिल्म मातृभूमि का गाना ‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ रिलीज कर दिया गया है। आज अर्ली मॉर्निंग ये गाना रिलीज करके फैंस को बड़ा सरप्राइज दिया है। सलमान खान ने खुद अपने सोशल मीडिया के जरिए गाना रिलीज होने की जानकारी दी है। पूरा गाना सल्मान खान फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर जारी किया गया है। इस गाने में सलमान के साथ चित्रांगदा सिंह स्क्रीन शेयर करती नजर आ रही हैं।
यह भी पढ़े -संजय गुप्ता के निधन से सिनेमा जगत में शोक, रितेश और ऋतिक हुए भावुक, कहा- तुम्हारी हंसी, तुम्हारा जुनून, बिताया पल याद आता रहेगा
प्यार के नशे में डूबे सलमान-चित्रांगदा
इस गाने की शुरुआत में चित्रांगदा गिटार बजाती दिखती हैं, वहीं सलमान गाना गाते। जैसे-जैसे गाना आगे बढ़ता है, दोनों के बीच नजदीकियां दिखने लगती हैं। इस गाने में चित्रांगदा का रेड साड़ी लुक सबका ध्यान खींच रहा है। प्लेन रेड साड़ी में वे बेहद खूबसूरत लग रही हैं उनका लुक सिंपल होने के बावजूद ग्लैमरस और बोल्ड है। दूसरी तरफ सलमान का एफर्टलेस चार्म और शानदार स्क्रीन प्रेजेंस भी लाजवाब है। खास बात ये है कि, इस गाने को सलमान खान ने खुद गाया है।
यह भी पढ़े -बड़ी उम्मीदें, ठंडा कारोबार! बॉक्स ऑफिस पर पस्त रहा अक्टूबर, दो फिल्मों के भरोसे बची महीने की लाज
फिल्म और गाने के बारे में
‘तेरी सेक्सी ब्यूटी’ में गाने की कोरियोग्राफी सीजर गोंजाल्विस ने की है। सलमान खान की आवाज के साथ, कैची बीट्स और खूबसूरत प्रेजेंटेशन के जरिए यह गाना फिल्म में ग्लैमर के साथ एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज है। अपूर्व लाखिया के डायरेक्शन में बनी ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ को सलमान खान फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है। बता दें कि, फिल्म को सेंसर बोर्ड से क्लीयरेंस मिल गई है और ये फिल्म जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। हालांकि, अभी फिल्म की आधिकारित रिलीज डेट सामने नहीं आई है।
Created On :  

